फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Target of vaccination of 20 thousand people on Yoga Day

योग दिवस पर 20 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य

Sat, 19 Jun 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Target of vaccination of 20 thousand people on Yoga Day
मेगा टीकाकरण शिविर को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी महावीर कौशिक। - फोटो : Fatehabad
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में कोविड-19 टीकाकरण का मेगा शिविर लगेगा। शिविर में 20 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। यह मेगा शिविर नागरिक अस्पताल से लेकर सीएचसी व पीएचसी में लगेंगे। मेगा टीकाकरण शिविर को लेकर शनिवार को उपायुक्त महावीर कौशिक की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल, सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुनीता सोखी के अलावा सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों व संस्था प्रभारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हिस्सा लिया।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के मामले में फतेहाबाद को अग्रणी पंक्ति में लाने का प्रयास
बैठक में डीसी ने कहा कि वैक्सीन डोज लगाने के मामले में जिला फतेहाबाद को अग्रणी पंक्ति में लाने के प्रयास किए जाएं। उपायुक्त ने उपमंडल स्तर पर संबंधित एसडीएम व तहसील/खंड स्तर पर संबंधित तहसीलदार/बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ तालमेल करके वैक्सीन शिविरों में ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि 21 जून को जिले के सभी बीडीपीओ कार्यालय, नगर निकाय कार्यालय, जिला में कार्यरत नागरिक अस्पताल, सभी सीएचसी, पीएचसी, पपीहा के पार्क नजदीक आदि जगहों पर वैक्सीन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

धार्मिक या सामाजिक संस्थाएं भी लगवा सकेंगी शिविर
बैठक में यह भी बताया गया कि सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी इस दिन शिविर लगवा सकेंगे। शिविर के लिए स्थान निर्धारित करके संस्था के प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग को 20 जून दोपहर 12 बजे तक सूचना दे दें ताकि समय पर टीमें भेजकर नागरिकों का टीकाकरण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed