फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tanwar won at the booth of MLA Dudaram by just three votes, Selja lost at the booth of former agriculture minister Paramveer.

Fatehabad News: विधायक दुड़ाराम के बूथ पर सिर्फ तीन वोट से जीते तंवर, पूर्व कृषि मंत्री परमवीर के बूथ पर हारीं सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tanwar won at the booth of MLA Dudaram by just three votes, Selja lost at the booth of former agriculture minister Paramveer.
फतेहाबाद/टोहाना। जिले के अधिकांश वीआईपी बूथों पर इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने जीत हासिल की है। फतेहाबाद के भाजपा विधायक दुड़ाराम के बूथ पर भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर सिर्फ तीन वोट से जीत पाए हैं। वहीं, पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह के बूथ पर उन्हीं की पार्टी की प्रत्याशी कुमारी सैलजा 44 वोटों से हार गईं। रतिया से भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा के बूथ पर भी कुमारी सैलजा को 96 वोटों से हार झेलनी पड़ी है। हालांकि दोनों विधायकों के बूथों को छोड़कर अधिकांश वीआईपी बूथों पर कुमारी सैलजा ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

दरअसल, फतेहाबाद विधायक दुड़ाराम का गांव मोहम्मदपुर रोही स्थित राजकीय विद्यालय में बूथ नंबर 73 पर वोट हैं। इस बूथ पर कुल 821 वोट पड़े थे। इनमें से 403 वोट अशोक तंवर को मिले, जबकि 399 वोट कुमारी सैलजा के पक्ष में गए। जजपा प्रत्याशी रमेश खटक को इस बूथ पर 3 और इनेलो प्रत्याशी संदीप लोट को सिर्फ एक वोट मिला है। वहीं, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा के गांव जल्लोपुर स्थित बूथ नंबर 66 पर कुल 910 वोट पोल हुए थे। इनमें से 465 वोट अशोक तंवर को मिले हैं, जबकि 369 वोट कुमारी सैलजा को मिले हैं। इस तरह 96 वोटों से यहां तंवर जीते हैं। संवाद
विज्ञापन




अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन के बूथ पर भी हारी भाजपा

पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह के बूथ नंबर 69 पर कुमारी सैलजा को 473 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के अशोक तंवर 517 वोट लेकर 44 वोट से जीत गए हैं। इसके अलावा टोहाना नगर परिषद के चेयरमैन नरेश बंसल के बूथ पर भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर को 545 वोट मिले, जबकि कुमारी सैलजा को 362 वोट मिले। यहां भी तंवर को 183 वोट से जीत मिली है। वहीं, रतिया हलके के पूर्व विधायक और अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन प्रो. रविंद्र बलियाला के बूथ नंबर 38 पर 739 वोट पोल हुए हैं। इनमें से कुमारी सैलजा को 522 और अशोक तंवर को सिर्फ 157 वोट मिले हैं। चेयरमैन के बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को 365 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्व सीपीएस गिल्लाखेड़ा के गांव में 175 वोटों से जीतीं सैलजा
पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा के गांव में एक ही बूथ है। यहां के बूथ नंबर 106 पर कुल 854 मतदाताओं ने मतदान किया था। इनमें से 496 वोट कुमारी सैलजा को प्राप्त हुए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर को 321 वोट मिले हैं। गांव गिल्लाखेड़ा में कुमारी सैलजा ने 175 वोटों से जीत दर्ज की है। नगर परिषद फतेहाबाद के प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के बूथ नंबर 53 पर भाजपा ने 144 वोटों से जीत पाई है। यहां अशोक तंवर को 392 और कुमारी सैलजा को 248 वोट मिले हैं।



सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता के गांव में जीती कांग्रेस

वहीं, हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल के गांव समैन में कुमारी सैलजा को बड़ी जीत मिली है। गांव समैन में कुमारी सैलजा को 2764, जबकि अशोक तंवर को 934 ही वोट हासिल हुए हैं। समैन में कुमारी सैलजा ने 1830 वोटों से जीत दर्ज की है। इसके अलावा सरपंच एसोसिएशन के ही प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन पोटलिया के गांव ढांड में कुमारी सैलजा ने 438 वोटों से जीत पाई है। यहां अशोक तंवर को 1161 वोट और कुमारी सैलजा को 1599 वोट मिले हैं।


पूर्व मंत्री रामा के बूथ पर तीसरे नंबर पर रही भाजपा

रतिया के पूर्व विधायक जरनैल सिंह के बूथ नंबर 72 से कांग्रेस को 485 और भाजपा का 268 मत मिले हैं। यहां पर कांग्रेस को 217 मतों की बढ़त हासिल हुई। इसके अलावा इनेलो के वरिष्ठ नेता और पूर्व खेल मंत्री रामस्वरूप रामा के गांव रतनगढ़ के उनके बूथ नंबर 35 पर भाजपा तीसरे स्थान पर रही है। यहां कांग्रेस को 419, इनेलो को 97 और भाजपा को 88 वोट प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed