{"_id":"6163399e8ebc3e1e73109a07","slug":"tanvi-did-wonders-with-acting-now-preparing-for-the-big-screen-fatehabad-news-hsr614097635","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्हारी तन्वी ने अभिनय से किया कमाल, अब बडे़ पर्दे की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्हारी तन्वी ने अभिनय से किया कमाल, अब बडे़ पर्दे की तैयारी
विज्ञापन
कार्यक्रम में सम्मानित होती तन्वी। संवाद
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिका दिवस पर विशेष
टोहाना के बलियाला गांव की सात वर्षीय तन्वी वेब सीरीज, गीतों, शॉर्ट मूवी में अपने अभिनय से धमाल मचा रही है। तन्वी अब बडे़ पर्दे की तैयारियों में भी जुटी है। तन्वी अपनी अभिनय कला के दम पर गांव का नाम देश व प्रदेश में रोशन कर रही है। तन्वी को राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर आयोजित अनेक कार्यक्रमों में सम्मानित किया जा चुका है, जिसके बाद से वह खूब मेहनत भी कर रही है। तन्वी को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के तहत प्रदेश की ब्रांड एंबेसडर रेणू अल्हण द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। तन्वी ने छोटी सी उम्र से हरियाणवी स्टार सपना चौधरी व पंजाब के मशहूूर निर्देशक हरविंद्र मान के साथ काम कर चुकी है।
तीन साल की उम्र में दिखाने लगी प्रतिभा
तन्वी ने बताया कि जब वह साढ़े तीन साल की थी तो उसने वर्ष 2014 में चंडीगढ़ में आयोजित इंडिया किड्स मॉडल मुकाबले में भाग लिया व अंतिम तीन में जगह बनाई। वर्ष 2019 में लुधियाना में आयोजित किसमें कितना है दम प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए तन्वी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तन्वी को वर्ष 2019 में भारत गौरव प्रतिभा के नाम से सम्मानित किया गया। तन्वी की इस प्रतिभा को देखते हुए पानीपत की फ्लैश एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा उसे ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। अब तन्वी को हरियाणवी स्टार कलाकार एमडी की ओर से भी काम के लिए निमंत्रण दिया गया है।
इन फिल्मों में किया है काम
सात साल की तन्वी ने बताया पंजाब में नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शॉर्ट मूवी घर दा राह में काम कर चुकी है। तन्वी ने बताया कि म्हारे हरियाणा की छोरी नंबर वन में आ रही है। गीत में स्टार सपना चौधरी के साथ काम किया है। अभी उसका हरियाणवी गीत व एक देशभक्ति गीत भी आया हुआ है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। उसने मोटू-पतलू सीरियल के निर्देशक हरविंद्र मान के साथ मेरी प्यारी मम्मी वेब सीरीज में काम किया है। अब तक वह पंजाब, झांसी व चंडीगढ़ में काम कर चुकी है। वर्ष 2018 में साउथ की फिल्म माई पापा में अभिनेता राजपाल यादव के साथ काम कर चुकी है। सरकार द्वारा आयोजित ड्रामेबाज कार्यक्रम में प्रदेशस्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर चुकी है।
विज्ञापन
पिता करते हैं मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य
तन्वी के पिता लक्ष्मण व माता ज्योति ने बताया कि पिता मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर काम कर करके ही घर का गुजर बसर चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने लॉकडाउन में भी काम किया है। इसमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सरकार को तन्वी की मदद करनी चाहिए, ताकि उसकी प्रतिभा निखाराने का मौका मिले।