फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tamannaah won the silver medal in triple jump at the Athletics Championship.

Fatehabad News: एथलेेटिक्स चैंपियनशिप में तमन्ना ने ट्रिपल जंप में जीता रजत पदक

Tue, 14 Oct 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 14 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Tamannaah won the silver medal in triple jump at the Athletics Championship.
फतेहाबाद। 40वीं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप भुवनेश्वर उड़ीसा में एथलेटिक्स हरियाणा के खिलाड़ी लगातार पदक प्राप्त कर रहे हैं। सोमवार को फतेहाबाद जिले की बेटी तमन्ना ने ट्रिपल जंप खेल में रजत पदक प्राप्त कर जिले के साथ हरियाणा का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि 145 एथलीट खिलाड़ियों का बड़ा दल भाग लेकर हरियाणा राज्य के लिए पदकों का अंबार लगा रहा है। मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि तमन्ना (झज्जर) ने 20 साल शाटपुट इवेंट में 15 मीटर 08 सेंटीमीटर की शाटपुट थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

अराध्या सिंह (चरखी दादरी) 14 साल ने किड्स जेवलिन में 38 मीटर 64 सेंटीमीटर की दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीता। निश्चय (रोहतक) ने 18 साल शाटपुट में 19 मीटर 48 सेंटीमीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनीषा (रोहतक) ने 20 साल लड़की वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में 10 मिनट 06 सेकेंड और 85 माइक्रोन के साथ रजत पदक जीता। तमन्ना (फतेहाबाद) ने ट्रिपल जंप 12 मीटर 34 सेंटीमीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता। सचिन (जींद) ने 20 साल 5000 मीटर रेस वाक इवेंट में 19 मिनट 68 सेकेंड और 48 माइक्रोन का समय देकर कांस्य पदक जीता।

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने कहा कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 5 दिवसीय आयोजन कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर (उड़ीसा) में 10 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक किया जा रहा है। इसमें हरियाणा के करीब 145 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed