फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Talent shines at the tip of the arrow; a sports arena comes alive in Khara Khedi

Fatehabad News: तीरों की धार पर चमका हुनर, खारा खेड़ी में सजा खेलों का मंच

Fri, 04 Sep 2026 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 04 Sep 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Talent shines at the tip of the arrow; a sports arena comes alive in Khara Khedi
तीरंदाजी प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए मुख्यअतिथि कैप्टन अभिमन्यु।स्त्
फतेहाबाद। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी में आयोजित 34वीं एनवीएस राष्ट्रीय आर्चरी प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर से 351 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में कैप्टन अभिमन्यु ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इंडियन आर्चरी एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और हरियाणा आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन अभिमन्यु मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। पीएमश्री जेएनवी सूरतगढ़ की बैंड पार्टी ने मुख्य द्वार से ग्रीन पार्क तक कैप्टन अभिमन्यु का स्वागत किया।
विज्ञापन

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाने में खेल अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों में व्यस्त और लक्ष्य के प्रति समर्पित युवा गलत संगत से दूर रह सकता है। उन्होंने युवाओं को खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 184 छात्र और 167 छात्राओं ने भाग लिया। चंडीगढ़ क्षेत्र से 24, अहमदाबाद से 25, भोपाल से 23, भुवनेश्वर से 31, पटना से 44, लखनऊ से 60, हैदराबाद से 40, पुणे से 41, शिलांग से 24 और जयपुर क्षेत्र से 39 विद्यार्थी शामिल हुए। खिलाड़ियों ने कंपाउंड, इंडियन और रिकर्व आर्चरी की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई। कंपाउंड वर्ग में 40 और 50 मीटर की स्पर्धाएं हुईं। इंडियन आर्चरी में 20 और 30 मीटर तथा रिकर्व आर्चरी में 40, 60 और 70 मीटर की स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
नवोदय विद्यालय समिति जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय के उपायुक्त डीके झा विशिष्ट अतिथि रहे। विद्यालय प्राचार्य अनूप सिंह और उपप्राचार्य अखिलेश कुमार अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। रोहतक, जाफरपुर कलां, श्रीगंगानगर, भिवानी, करनाल और जैसलमेर से आए प्राचार्य और उपप्राचार्य भी मौजूद रहे।
-
तीरंदाजी प्रतियोगिता के परिणाम
इंडियन बॉयज अंडर-14 वर्ग में शिलांग के न्गानबा चोंगथम ने प्रथम, चंडीगढ़ से स्टैंजिन लेक्सडुप ने द्वितीय तथा लखनऊ से आलेख ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इंडियन बॉयज अंडर-17 वर्ग में शिलांग के बिद्यानंदा थिंगुजाम ने प्रथम, लखनऊ से पीयूष ने द्वितीय तथा पुणे से छत्रपति सूर्यवंशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इंडियन बॉयज अंडर-19 वर्ग में लखनऊ के अर्णव ने प्रथम, लखनऊ से सागर सिंह ने द्वितीय तथा पटना से कृष्णा साहू ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इंडियन गर्ल्स अंडर-14 वर्ग में शिलांग की नोंगमैतेम डार्लीन चानू ने प्रथम, जयपुर से रुद्राक्षी राठौर ने द्वितीय तथा भुवनेश्वर से पंखुड़ी जांगड़े ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इंडियन गर्ल्स अंडर-17 वर्ग में शिलांग की सनासम रोजेरेल देवी ने प्रथम, शिलांग से रैलेन ओइनाम ने द्वितीय तथा लखनऊ से अर्पिता मौर्य ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इंडियन गर्ल्स अंडर-19 वर्ग में शिलांग की ओनिता लुवांग ने प्रथम, जयपुर से प्रियंशी दामा ने द्वितीय तथा शिलांग से सनासम कृतिना देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कंपाउंड बॉयज अंडर-14 वर्ग में जयपुर के सक्षम गहलोत ने प्रथम, लखनऊ से यशाशी यादव ने द्वितीय तथा लखनऊ से विनय ने तृतीय स्थान पाया।
कंपाउंड बॉयज अंडर-17 वर्ग में हैदराबाद के गगन नायक ने प्रथम, जयपुर से सूर्यदेव ने द्वितीय तथा जेएनवी सोनभद्र से आदर्श कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कंपाउंड बॉयज अंडर-19 वर्ग में जयपुर के जतिन ने प्रथम, जयपुर से हर्षित अहारी ने द्वितीय तथा लखनऊ से आदर्श कुमार मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कंपाउंड गर्ल्स अंडर-14 वर्ग में जयपुर की तमन्ना तंबोलिया ने प्रथम, लखनऊ से आयुषी ने द्वितीय तथा लखनऊ से रोशनी ने तृतीय स्थान पाया।
कंपाउंड गर्ल्स अंडर-17 वर्ग में हैदराबाद की ज्ञानश्री पी. ने प्रथम, हैदराबाद से गिरिजा के.वी. ने द्वितीय तथा जेएनवी सोनभद्र से मंजू ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कंपाउंड गर्ल्स अंडर-19 वर्ग में जयपुर की विधि गमेती ने प्रथम, लखनऊ से श्रेया यादव ने द्वितीय तथा लखनऊ से श्रेया मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रिकर्व बॉयज अंडर-14 वर्ग में जयपुर के अमन ने प्रथम, जयपुर से हर्ष ने द्वितीय तथा भुवनेश्वर से मेधांश गहलावत ने तृतीय स्थान पाया।
रिकर्व बॉयज अंडर-17 वर्ग में लखनऊ के अर्चित मौर्य ने प्रथम, जयपुर से तक्शील सिंह अमेरा ने द्वितीय तथा जयपुर से दीपक कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।
रिकर्व बॉयज अंडर-19 वर्ग में लखनऊ के जय जायसवाल ने प्रथम, जयपुर से हिमांशु ने द्वितीय तथा जयपुर से रवि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रिकर्व गर्ल्स अंडर-14 वर्ग में जयपुर की कोमल ने प्रथम, लखनऊ से आस्था ने द्वितीय तथा शिलांग से त्रिशा युमखाम ने तृतीय स्थान पाया।
रिकर्व गर्ल्स अंडर-17 वर्ग में जयपुर की त्विशा सिंह अमेरा ने प्रथम, पुणे से सानवी बढ़े ने द्वितीय तथा भुवनेश्वर से अर्ची अंजन सेठी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
रिकर्व गर्ल्स अंडर-19 वर्ग में लखनऊ की सरस्वती ने प्रथम, लखनऊ से विष्णु प्रिया ने द्वितीय तथा लखनऊ से प्रशंसा राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed