फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Take measures for drainage before monsoon: SDM

मानसून से पहले करें जल निकासी के उपाय : एसडीएम

Tue, 13 May 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 13 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Take measures for drainage before monsoon: SDM
रतिया बरसाती मौसम से पहले तैयारियों को लेकर मीटिंग में निर्देश देते हुए एसडीएम सुरेश कुमार । स्
रतिया। एसडीएम सुरेश कुमार ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने बरसात से पहले पानी निकासी और बाढ़ सुरक्षा कार्यों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम सुरेश कुमार ने बाढ़ से निपटने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से किए गए प्रबंधों की जानकारी ली। इसके लिए उनसे नाव सहित सभी सहायक उपकरण आदि सामग्री तैयार रखने के लिए कहा। उन्होंने संबंधित विभागों से जरूरी होने पर नहरों की पटरियों की मरम्मत करवाने, दरारों को भरवाने, घग्घर और रंगोई नालों की सफाई करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम सुरेश कुमार ने नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले शहर के सभी मुख्य बरसाती नालों की सफाई करवाना सुनिश्चित करें। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को समय रहते सभी प्रकार की तैयारियों समेत शहर में सड़क के दोनों तरफ के नालों की मरम्मत का कार्य भी मानसून से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सुरेश कुमार ने गांवों में जोहड़ों में जमा दूषित पानी ओवरफ्लो होने, गंदे पानी और गाद निकालकर जोहड़ों में सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने कार्य से संबंधित योजना तैयार कराकर एसडीएम कार्यालय में जल्द उपलब्ध करा दें, ताकि अपडेट रिपोर्ट को आगामी बैठक में उपायुक्त के समक्ष रखी जा सके।


फोटो 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed