{"_id":"658dac6cae9420d0a508f3a6","slug":"take-10-rtpcr-samples-and-send-them-to-agroha-lab-sampling-will-not-happen-in-ratia-tohana-right-now-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-10496-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 10 आरटीपीसीआर सैंपल लेकर अग्रोहा लैब में भेजे, रतिया-टोहाना में अभी नहीं होगी सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 10 आरटीपीसीआर सैंपल लेकर अग्रोहा लैब में भेजे, रतिया-टोहाना में अभी नहीं होगी सैंपलिंग
Thu, 28 Dec 2023 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 28 Dec 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर खतरा मंडरा है। इसको लेकर नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने आरटीपीसीआर सैंपलिंग शुरू कर दी है। वीरवार को कोरोना संदिग्ध 10 मरीजों के आरटीपीसीआर सैंपल लेकर अग्रोहा लैब में भेजे गए हैं। शुक्रवार को इनकी रिपोर्ट आने की उम्मीद है। इसके अलावा फतेहाबाद नागरिक अस्पताल से ही चार सैंपल रेपिड एंटीजन के लिए गए हैं। हालांकि अभी रतिया और टोहाना में आरटीपीसीआर सैंपल नहीं लिए जाएंगे। यहां सिर्फ रेपिड एंटीजन सैंपल लेकर जांच की जाएगी। अगर केस बढ़ते हैं तो विभाग यहां भी आरटीपीसीआर सैंपल लेने शुरू करेगा।
कोविड के जिला नोडल अधिकारी मेजर डॉ.शरद तुली का कहना है कि डॉक्टरों को निर्देश दिए गए है कि ओपीडी में अगर खांसी, जुकाम, बुखार या फिर ऐसा मरीज जिसकी ट्रेवलिंग हिस्ट्री है उसके सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला लैब बंद, अग्रोहा में होगी जांच :
जिला मुख्यालय में कोरोना महामारी के दौरान आरटीपीसीआर लैब शुरू की गई थी। लेकिन जांच रिपोर्ट करने के लिए माइक्रोबायलॉजिस्ट या फिर पैथलॉजिस्ट न होने के कारण लैब बंद है। अब जिले को आरटीपीसीआर सैंपल अग्रोहा लैब में भेजने की अनुमति मिली है।
विज्ञापन
विभाग ये जारी कर चुका है एडवाइजरी :
- अपने हाथों को नियमित रूप से और अच्छे से साबुन व पानी से धोते रहें।
- लोगों से गले मिलना या हाथ मिलाने से बचें।
- छींकने और खांसने के दौरान अपना मुंह व नाक टिशू व रूमाल से ढकें।
- अपनी नाक, आंख व मुंह को बार-बार छूने से बचें।
- तंबाकू उत्पादों का सेवन न करें और ना ही सार्वजनिक स्थानों पर थूकें ।
- अपने घरों और दफ्तरों को साफ रखें अक्सर छूए जाने वाली सतहों को नियमित रूप से साफ और कीटाणुरहित करें
- भीड़-भाड़ वाली जगहों जैसे कि माल, मेला इत्यादि पर जाने से बचें व सुरक्षित रहें
- आपस में उचित दूरी रखते हुए एक दूसरे का अभिवादन करें। बाहर निकलने पर फेस कवर व मास्क का उपयोग करें ।
-अनावश्यक यात्रा करने से बचें ।
- स्वस्थ व स्वच्छ खाएं, अपनी रोग प्रतिरोधक शक्ति को मजबूत बनाएं ।
- सिंगल यूज मास्क का दोबारा प्रयोग न करें। मास्क को उतारने के बाद इधर-उधर न फेकें ।
- बुजुर्गों, बच्चों व गर्भवती महिलाओं का खास ख्याल रखें व उनको बढती ठंड से बचाकर रखें - बुखार, खांसी व अन्य फ्लू वाले लक्षण हो तो किसी के संपर्क में न आए।
कोरोना जांच को लेकर आरटीपीसीआर सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं। ओपीडी में जो मरीज आ रहे हैं और उनमें लक्षण हैं तो जांच के लिए सैंपल लेकर अग्रोहा मेडिकल लैब में भेजा जा रहा है।
- मेजर डॉ.शरद तुली, उप सिविल सर्जन