{"_id":"62965922d7ac31414847d7a4","slug":"tablet-distribution-failed-before-summer-vacation-sim-could-not-be-activated-fatehabad-news-hsr6331462134","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीष्मावकाश से पहले टैबलेट वितरण फेल, एक्टिव नहीं हो पाया सिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीष्मावकाश से पहले टैबलेट वितरण फेल, एक्टिव नहीं हो पाया सिम
विज्ञापन
फतेहाबाद का मॉडल संस्कृति स्कूल।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग गर्मियों की छुट्टियों से पहले कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के हाथों में टैबलेट पहुंचाने में सफल नहीं हो पाया है। जबकि दावा किया गया था कि ग्रीष्मावकाश में कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की टैबलेट पर ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। जबकि जमीनी हकीकत ये है कि जिले के 151 स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाने थे जबकि मात्र 6 स्कूलों के विद्यार्थियों को ही टैबलेट दिए गए हैं।
इसके पीछे वजह ये है कि टैबलेट में सिम ही एक्टिव नहीं हो पाई है। जिले में 18 हजार 612 विद्यार्थियों और 1072 शिक्षकों को टैबलेट दिए जाने थे लेकिन अभी तक 1463 विद्यार्थियों और 46 शिक्षकों को ही टैबलेट मिले हैं। बता दें कि टैबलेट चलाने के लिए शिक्षा विभाग सिम भी उपलब्ध करवा रहा है लेकिन 18172 टैबलेट में अभी तक सिम नहीं डली है। वजह ये बताई जा रही है कि सिम एक्टिव करने के लिए कर्मचारी ही नहीं हैं। जो कर्मचारी हैं वह स्कूलों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जबकि शिक्षा विभाग का दावा था कि गर्मियों की छुट्टियों से पहले टैबलेट विद्यार्थियों को मिल जाएंगे और ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
आठवीं तक के विद्यार्थियों नहीं मिली किताबें
सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग किताबें उपलब्ध नहीं करवा पाया है। ऐसे में विद्यार्थियों को बिना गृहकार्य के ही छुट्टियां कर दी गई हैं। दो माह बाद भी शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को किताबें नहीं दे पाया है। जिले के करीब 75 हजार विद्यार्थी किताबों से वंचित हैं और इसके चलते पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
कोट
सिम एक्टिव न होने के कारण विद्यार्थियों को टैबलेट नहीं दिए गए हैं। सिम को लेकर स्कूल स्तर पर कैंप लगाया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द उपलब्ध करवा दिए जाएं।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी