{"_id":"6a396fa72346d2c2f5017f55","slug":"t-10-cricket-league-starts-july-5-10-teams-to-showcase-their-mettle-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-156140-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: टी-10 क्रिकेट लीग 5 जुलाई से, 10 टीमें दिखाएंगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: टी-10 क्रिकेट लीग 5 जुलाई से, 10 टीमें दिखाएंगी दम
Mon, 22 Jun 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत खिलाड़ियों को वितरण करते हुए आयोजक :संव
रतिया। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने और खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फ्रेंड्स ग्रुप की ओर से रतिया में टी-10 क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 5 जुलाई से होगा। लीग में क्षेत्र की 10 टीमें भाग लेंगी जिनमें कुल 120 खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
एडवोकेट पंकज गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता में भठेजा आर्मी, आरपीएल ब्रदर्स, बालाजी टाइगर्स, कविता चैंपियंस, कामरा लायंस, जीवा एंड युवी टाइगर, सतीश ब्रदर्स, बंसल रॉयल्स, वेस्टर्न कैरियर वॉरियर्स तथा चौहान सुपर स्ट्राइकर्स सहित 10 टीमें हिस्सा लेंगी।
सभी टीमें टी-10 प्रारूप में रोमांचक मुकाबले खेलते हुए चैंपियन बनने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएंगी। आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों एवं खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे 5 जुलाई से शुरू होने वाली इस क्रिकेट लीग में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें तथा नशा मुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण के इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।