फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Symptoms were found in two girls of H3N2, samples of suspected patients were sent to Agroha Lab for examination

Fatehabad News: एच3एन2 के दो युवतियों में लक्षण मिले, संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए अग्रोहा लैब भेजे

Thu, 16 Mar 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 16 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Symptoms were found in two girls of H3N2, samples of suspected patients were sent to Agroha Lab for examination
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में सैंपल जांच रिपोर्ट का इंतजार करते हुए मरीज।
फतेहाबाद। एच3एन2 के जिले में दो और संदिग्ध मरीज मिले हैं। रतिया और टोहाना में ओपीडी में जांच के दौरान दो युवतियों में वायरस के लक्षण मिले। टीम ने दोनों मरीजों के सैंपल जांच के लिए अग्रोहा लैब में भेजे हैं। दो से तीन दिन में दोनों मरीजों की रिपोर्ट आने की उम्मीद है तब तक दोनों मरीजों को घर पर ही आइसोलेट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं जिले से दो संदिग्ध मरीजों के भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट अग्रोहा मेडिकल से आ गई है। दोनों मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। तीन दिन पहले विभाग की तरफ से सैंपल लेकर लैब में भेजे गए थे। इसमें फतेहाबाद और रतिया क्षेत्र का एक-एक मरीज शामिल है। हालांकि जिले में अभी तक एच3एन2 का एक मरीज मिल चुका है। निमोनिया होने पर मरीज हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल था। यहां से सैंपल जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल भेजा गया था। जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन


सैंपलिंग पर अभी जोर नहीं
एच3एन2 को लेकर स्वास्थ्य विभाग यहां अलर्ट नहीं दिख रहा है। वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में दोनों विशेषज्ञों की ओपीडी बंद रही। इसके अलावा निरोगी हरियाणा कैंप में भी फ्लू मरीजों की जांच नहीं हुई। इमरजेंसी में ही मरीजों का चेकअप किया गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अभी सैंपलिंग पर जोर नहीं दे रहा है। गंभीर लक्षण दिखने पर ही सैंपल लिए जा रहे है। जिले में अब तक चार मरीजों के ही सैंपल लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर दो मरीजों के सैंपल लेकर लैब में भेजे गए थे। अग्रोहा मेडिकल से दोनों मरीजों के सैंपल रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट निगेटिव आई है। वायरस को लेकर ओपीडी में मरीजों की जांच की जा रही है। वीरवार को दो मरीजों के सैंपल लेकर लैब में भेजे गए है।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed