{"_id":"62f5424ab289bd32f077f03d","slug":"symptoms-of-lumpy-skin-disease-found-in-60-cows-in-a-single-day-in-ratia-fatehabad-news-hsr639024281","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतिया की गोशाला में एक ही दिन में 60 गायों में फैली लंपी स्किन डिजिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया की गोशाला में एक ही दिन में 60 गायों में फैली लंपी स्किन डिजिज
विज्ञापन
रतिया में लंपी स्किन डिजिज से संक्रमित गाय का उपचार करते पशु चिकित्सक।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद/रतिया। रतिया की गुरु नानक गोशाला में एक ही दिन में 60 और गायों में लंपी स्किन बीमारी के लक्षण मिले हैं। जिले में अब पशुओं में लंपी स्किन बीमारी के 135 केस हो गए हैं। इनमें से दो गायों की मौत हो चुकी है। हालांकि, 58 गायें ठीक भी हो गई हैं।
बता दें कि इस गोशाला में 900 गायें रखी हुई हैं। गोशाला में एक साथ 60 से अधिक गायों में बीमारी फैलने के बाद पशुपालन विभाग की टीम ने करीब छह घंटे तक उपचार अभियान चलाया। संक्रमित गायों का ट्रीटमेंट शुरू किया गया है। वहीं, अभी तक जिले में वैक्सीन नहीं पहुंची है।
एक गोशाला में आ चुकी 80 गायें चपेट में
गुरु नानक गोशाला में अब तक 80 गायें लंपी स्किन बीमारी से संक्रमित हो चुकी हैं। पशुपालन विभाग की एक टीम ने गोशाला में ही डेरा डाला हुआ है। वीरवार को भी दिनभर टीम यहां गायों को दवाएं देने में लगी रही। रतिया क्षेत्र में पशुपालन विभाग ने इस बीमारी से पीड़ित पशुओं की पहचान करने के लिए आठ टीमों का गठन किया हुआ है। जो विशेषज्ञ सर्जन की अगुवाई में गांव-गांव जाकर पशुओं को चिन्हित करके उन्हें आइसोलेट कर रही हैं।
विज्ञापन
गायों को सही ढंग से आइसोलेट नहीं किया
रतिया के प्रभारी वेटरनरी सर्जन डॉ. सुनील बिश्नोई ने बताया कि वीरवार को गुरु नानक गोशाला में काफी केस आए हैं। गोशाला संचालकों द्वारा पूर्व में संक्रमित गायों को सही ढंग से आइसोलेट नहीं किया गया। इसके चलते बीमार पशुओं की चपेट में आने से अन्य पशु भी संक्रमित हो गए। अब उपचार शुरू कर दिया गया है।
शुरुआती दौर में पता लगने पर एक सप्ताह में हो रही ठीक
पशु चिकित्सकों के अनुसार शुरुआती दौर में ही पशुओं में लंपी स्किन बीमारी का पता चलने पर तुरंत इलाज शुरू कर दिया जाए तो पशु एक सप्ताह में रिकवर हो जाता है। अगर ज्यादा देरी होने पर पता चले तो पूरे शरीर पर फोड़े हो जाते हैं। इसके बाद पशु को ठीक होने में 20 से अधिक दिन भी लग जाते हैं।
फॉगिंग नहीं हुई शुरू
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक द्वारा फील्ड के कर्मचारियों को फॉगिंग व कीटनाशकों के छिड़काव के निर्देश देने के बाद भी वीरवार को फॉगिंग शुरू नहीं हुई। हालांकि, उम्मीद जताई गई है कि शुक्रवार से फॉगिंग करवाई जाएगी। फॉगिंग मशीन की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से दिक्कत आ रही है।
रतिया की गोशाला में 60 और गायों में लंपी स्किन बीमारी की रिपोर्ट मिली है। जिले में अब इस बीमारी के 135 केस हो गए हैं। 58 गायें ठीक भी हुई है। संक्रमित गायों का लगातार उपचार चल रहा है।
-डॉ. सुखविंद्र सिंह, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग