फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sweets being sold in the open during the festival; no official arrived for inspection

Fatehabad News: त्योहार पर खुले में बिक रहीं मिठाइयां, जांच के लिए नहीं पहुंचा अधिकारी

Thu, 27 Aug 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 27 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Sweets being sold in the open during the festival; no official arrived for inspection
फतेहाबाद के हंस मार्केट में खुले में बिक रही मिठाइयां संवाद
फतेहाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर शहर में 50 से 60 फीसदी मिठाइयां खुले में बिकती रहीं लेकिन मिलावट और गुणवत्ता जांच के लिए कोई अधिकारी या कर्मचारी दुकानों और स्टॉलों पर नहीं पहुंचा। इससे खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को हंस मार्केट, धर्मशाला रोड, बीघड़ रोड, भट्टू रोड, जवाहर चौक और डीएसपी रोड पर दुकानों के बाहर स्टॉल लगाकर मिठाइयां बेची गईं। त्योहार के चलते इन स्टॉलों पर लोगों की भीड़ भी रही। खुले में बिक रही मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच नहीं होने से मिलावट की आशंका बनी रही।
विज्ञापन

आमतौर पर त्योहारों से पहले प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जाते हैं। इस बार जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी का पद खाली होने से निगरानी व्यवस्था प्रभावित है। हाल ही में हिसार के खाद्य सुरक्षा अधिकारी को फतेहाबाद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
13 फीसदी खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल, दूध-घी में भी गुणवत्ता नहीं
बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ आपकी सेहत के लिए अच्छे नहीं है। सेहत बनाने के लिए जो दूध और घी इस्तेमाल कर रहे है उनमें गुणवत्ता नहीं है। यही नहीं मसाले तक अनसेफ हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की सैंपलिंग के बाद जांच में इसका खुलासा हो चुका है। जिले में पिछले वित्त वर्ष में 273 सैंपलों की रिपोर्ट आई इसमें 38 फेल मिले थे। आठ खाद्य पदार्थ खाने लायक नहीं है यानि अनसेफ मिले है और 30 के सैंपल सब स्टैंडर्ड पाए गए। वर्ष 2024-25 में 445 सैंपल लिए गए थे। इनमें 68 फेल मिले थे। जबकि वर्ष 2025-26 में अब तक 277 सैंपल लिए गए और 273 सैंपल की रिपोर्ट आई है।

--
पिछले सालों के सैंपलों पर रिपोर्ट
वर्ष सैंपल सैंपल फेल
2023-24 181 23
2024-25 445 64
2025-26 273 38
-
मिलावटी मिठाइयों का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इन्हें बनाने में घटिया सामग्री का उपयोग किया जाता है। कई बार इनमें हानिकारक रसायनों का भी प्रयोग होता है। ये तत्व गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। उपभोक्ताओं को ऐसी मिठाइयों की खरीद से बचना चाहिए।
- डॉ. मनीष टुटेजा, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed