फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Swami Sadanand Trust to build Goseva Research Center and cow Hospital on bypass, fatehabad

स्वामी सदानंद ट्रस्ट बाईपास पर बनाएगा गोसेवा रिसर्च सेंटर और गो अस्पताल

Thu, 23 Jan 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Swami Sadanand Trust to build Goseva Research Center and cow Hospital on bypass, fatehabad
गो रिसर्च सेंटर की ड्राइंग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। स्वामी सदानंद प्रणामी गोसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट सिरसा-हिसार बाईपास पर गांव दौलतपुर के समीप गोसेवा रिसर्च सेंटर, गो अस्पताल, रैनबसेरा और सतगुरु अपना घर का निर्माण करेगा। फरवरी तक इस सेंटर की आधारशिला रखी जा सकती है। इस सेंटर में जहां देसी गायों की नस्ल तैयार की जाएगी वहीं गोवंश के दूध, मूत्र व अन्य अवशेष से उत्पाद बनाए जाएंगे। इसके अलावा अन्य गोशालाओं से सेवकों को लाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वह अपनी गोशालाओं में इन उत्पादकों को बनाकर बाजार में बेचे और गोशाला को स्वावलंबी बना सके।
विज्ञापन

गोसवा रिसर्च सेंटर बनाने के लिए जमीन की रजिस्ट्री व सीएलयू की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सेंटर में चहारदीवारी बनाने के बाद अंदर हॉल आदि बनेंगे। वहीं तीन बड़े शेड लगाए जाएंगे। जिनके नीचे गोवंश को रखा जाएगा। इस रिसर्च सेंटर में हरियाणवीं नस्ल के गोवंश की नस्लों को तैयार व सुधार किया जाएगा। जिससे इस नस्ल के गोवंश के प्रति लोगों में जागरूकता लाई जा सके। इसमें साहीवाल, गिर नस्ल समेत काफी देसी नस्ल शामिल रहेंगी।
विज्ञापन

गोवंश का होगा उपचार
इस सेंटर में अस्पताल भी बनाया जाएगा। जिसमेें क्षेत्र में हादसों में घायल होने व अन्य तरह की बीमारियों के ग्रस्त गोवंश का उपचार किया जाएगा। ट्रस्ट के सदस्यों के मुताबिक सेंटर के 20-25 किलोमीटर के दायरे में इस तरह के घायल व बीमार गोवंश के यहां पर उपचार की सुविधा की जाएगी। इसके लिए एंबुलेंस सुविधा भी शुरू करने की योजना है। इस सेंटर में गोवंश के दूध, गोबर, मूत्र आदि से उत्पादों को तैयार करके लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसमें धूप, अगरबत्ती, घी, गोअरक, फिनायल जैसी चीजें बनाई जाएगी। इन चीजों के काफी फायदे होते हैं। वहीं सेंटर में ही एक हर्बल पार्क भी बनाया जाएगा। जिसमें देसी दवा बनने वाले पौधे लगाए जाएंगे। इसे सुंदर बनाया जाएगा, ताकि लोग इसे देखने भी आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदबुद्धि लोगों के लिए अपना घर स्थापित किया जाएगा
स्वामी सदानंद ने बताया कि इस भूमि पर मंदबुद्धि लोगों के लिए अपना घर स्थापित किया जाएगा, ताकि शहर में घूम रहे मंदबुद्धियों को अच्छे से रहने के लिए जगह मिले। इसके अलावा रैनबसेरा का निर्माण भी प्रस्तावित है, ताकि ठंड में लोगों को छत मिल सके। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास होगा कि इस अस्पताल व सेंटर में पूरा दिन लंगर की व्यवस्था हो। स्वामी सदानंद प्रणामी गोसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान जुड़े विनोद तायल व सचिव अशोक भुक्कर ने बताया कि स्वामी सदानंद महाराज के दिशा निर्देश पर फतेहाबाद में गोसवा रिसर्च सेंटर व आधुनिक अस्पताल का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। जमीन खरीद ली गई है। बाकी सरकारी नियमों को पूरा किया जा रहा है। जल्द ही इसके शिलान्यास का कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed