फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Surjeet became the district head of Sarva Karamchari Sangh, Ramniwas became the secretary

Fatehabad News: सुरजीत बने सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान, सचिव रामनिवास

Sun, 16 Nov 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 16 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Surjeet became the district head of Sarva Karamchari Sangh, Ramniwas became the secretary
फतेहाबाद। सम्मेलन में उपस्थित कर्मचारी।स्त्रोत आयोजक - फोटो : सांकेतिक
फतेहाबाद। सर्व कर्मचारी संघ का 11वां जिलास्तरीय त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन रविवार को पटवार भवन में जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलावाली की अध्यक्षता में शुरू हुआ। संचालन सचिव सुरजीत दुसाद ने और उद्घाटन राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट ने किया। मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व राज्य कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद बाटू ने शिरकत की।
विज्ञापन


जिला सचिव सुरजीत दुसाद ने त्रिवार्षिक रिपोर्ट पेश की। इसके बाद प्रधान ने पूरी कार्यकारिणी के साथ इस्तीफा दे दिया। चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश तुषामड़, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के पूर्व कोषाध्यक्ष डॉ. पृथ्वी सिंह बाना, पूर्व प्रधान बेगराज, रमेश तुषामड़ वरिष्ठ उपप्रधान नगरपालिका कर्मचारी संघ उपस्थित हुए।
विज्ञापन


चुनावों में सुरजीत दुसाद को सर्व कर्मचारी संघ का जिला प्रधान चुना गया। इसके अलावा सचिव रामनिवास शर्मा, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार जाखड़, उप प्रधान पूनम रानी, राजकुमार बीघड़ रोडवेज, सचिव देवीलाल शिक्षा विभाग, सहसचिव मदन बिश्नोई पब्लिक हेल्थ को चुना गया। संगठनकर्ता भूप सिंह भड़ोलांवाली बिजली बोर्ड, प्रेस सचिव सज्जन कुमार पब्लिक हेल्थ, ऑडिटर बलबीर कानूनगो, प्रतिनिधि नरेश राणा, इंद्र घासी, तरसेम पशुपालन को सर्वसम्मति से चुना गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed