फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Surgical camps are to be held in the hospital from today, but repair work is going on in the OT

Fatehabad News: अस्पताल में आज से लगने हैं सर्जिकल शिविर पर ओटी में चल रहा मरम्मत कार्य

Wed, 04 Feb 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 04 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Surgical camps are to be held in the hospital from today, but repair work is going on in the OT
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन ​थियेटर संवाद
फतेहाबाद। आयुष्मान भारत योजना के तहत पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग ने कई सर्जरी पैकेज को बंद कर इन्हें सरकारी अस्पताल के लिए रिजर्व किया है। इसी के तहत विभाग अब दूसरी बार आयुष्मान के तहत जिले के नागरिक अस्पताल फतेहाबाद और टोहाना में सर्जिकल कैंप लगाने जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ हालात यह है कि मरम्मत कार्य के चलते नागरिक अस्पताल फतेहाबाद की ओटी (ऑपरेशन थियेटर) पिछले 10 दिनों से बंद है। अभी वहां पर मरम्मत कार्य 50 फीसदी भी पूरा नहीं हुआ है। ओटी को पूरी तरह से तैयार होने के लिए कम से कम 10 दिन का समय और लग सकता है। फिलहाल ओटी में मशीनें चद्दरों से ढकी हुई है और एल्यूमीनियम गेट लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


हालांकि अधिकारियों का दावा है कि वीरवार दोपहर 12 बजे से महिला रोग विशेषज्ञ, नेत्र और जनरल सर्जन से संबंधित सर्जरी को शुरू कर दिया जाएगा। सर्जिकल सप्ताह के चलते मरम्मत काम को बंद करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

सात दिन का था दावा, 10 दिन बाद भी अधूरा

मरम्मत कार्य के चलते नागरिक अस्पताल प्रशासन ने 23 जनवरी को ऑपरेशन थियेटर को सात दिन के लिए बंद करवाया था और सर्जरी केस अग्रोहा रेफर करने के निर्देश दिए गए। लेकिन हालात यह हैं कि लोक निर्माण विभाग की तरफ से काम काफी धीमी गति से चल रहा है। 10 दिन बीतने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। और जिस तरह की स्थिति है उससे लग रहा है कि अभी और 10 दिन लग सकते हैं।

-

लैप्रोस्कोप का सामान अधूरा, सी-आर्म मशीन नहीं

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निजी अस्पतालों में पित्त की थैली का दूरबीन से ऑपरेशन, मोतियाबिंद ऑपरेशन, कूल्हे का ट्रांसप्लांट, रसौली समेत कई पैकेज बंद किए जा चुके हैं। इन्हें सरकारी के लिए रिजर्व किया हुआ है। लेकिन नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में लैप्रोस्कोप का सामान अधूरा है। इसके अलावा हड्डी संबंधित ऑपरेशन के लिए सी-आर्म मशीन तक नहीं है।

-

अधिकारियों की लापरवाही पर जारी होंगे नोटिस

सर्जिकल शिविर के लिए स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने ये भी निर्देश दिए हैं कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी कार्य में रूचि नहीं दिखाएंगे उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी होगा। सीएचओ और हेल्थ वर्कर को अपने क्षेत्र के ऐसे मरीजों की सूची तैयार करनी होगी जो सर्जरी के लिए तैयार हैं।

----

पिछले साल नवंबर में लगे थे शिविर

जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पिछले साल नवंबर माह में भी आयुष्मान के तहत सर्जिकल शिविर लगाए गए थे। उस दौरान मोतियाबिंद के 32, ईएनटी संबंधित 7, महिला रोग विशेषज्ञ से संबंधित 22, जनरल सर्जन से संबंधित 22 ऑपरेशन हुए थे। उसी के तहत अब ये दूसरे चरण में शिविर लगाए जाएंगे।

-

आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में पैनल में शामिल अस्पताल 23



आयुष्मान पात्र - 5.38 लाख

-

स्वास्थ्य विभाग की तरफ सर्जिकल कैंप आयुष्मान भारत योजना के तहत लगाए जा रहे हैं। ताकि लोगों को पता चल सके कि सर्जरी की सुविधा सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है।


-डॉ. लाजवंती गौरी, उप सिविल सर्जन

-

स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की तरफ से आयुष्मान भारत योजना के तहत फतेहाबाद और टोहाना के नागरिक अस्पताल में सर्जरी सप्ताह के तहत शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल में वीरवार दोपहर से सर्जरी शुरू कर दी जाएंगी। एक बार सुंदरीकरण कार्य को रोका जाएगा। मरीजों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed