Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Surge in paddy arrivals; labor shortages cause difficulties; wait times for weighing.

Fatehabad News: धान की आवक में तेजी, मजदूरों की कमी से परेशानी, तौल के लिए इंतजार

Mon, 02 Nov 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 02 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Surge in paddy arrivals; labor shortages cause difficulties; wait times for weighing.
शहर की नई अतिरिक्त अनाजमंडी में रखी धान की ढेरियां संवाद
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक में तेजी आई है। रोजाना औसतन 2,46,930 क्विंटल धान मंडियों में पहुंच रहा है। आवक में आई तेजी के कारण मंडियों धान की फसल से अटने लगी है। इससे किसानों व आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं मंडियों में पर्याप्त संख्या में मजदूर नहीं होने से तौल प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। जिले में अब तक 50 फीसदी धान की कटाई का काम हुआ है। ऐसे में अगले एक माह तक और मंडियों में आवक तेज बने रहने के आसार हैं। आवक बढ़ने के साथ ही मंडियों में खरीद और उठान की व्यवस्था पर दबाव भी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

अब तक जिले की मंडियों में कुल 55,28,220 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है जबकि अभी 12,98,010 क्विंटल धान की खरीद होनी बाकी है। उठान की स्थिति भी किसानों और आढ़तियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। जिले में अब तक 30,18,890 क्विंटल धान की उठान हुई है जबकि 12,11,330 क्विंटल धान की उठान शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मंडियों में मजदूरों की कमी
अनाज मंडी में धान की फसल बेचने पहुंचे किसान चांदीराम, पवन कुमार, सतीश कुमार और विनोद ने बताया कि मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ने के कारण व्यवस्थाएं भी प्रभावित होने लगी हैं। सबसे अधिक परेशानी मजदूरों की कमी के चलते तौल कराने में आ रही है। मंडियों में पर्याप्त संख्या में मजदूर उपलब्ध नहीं होने के कारण धान की तौल का काम धीमी गति से हो रहा है। ऐसे में किसान अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों में लेकर तो पहुंच रहे हैं लेकिन फसल की खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी उन्हें तौल के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
--
मंडियों में पर्याप्त श्रमिकों की मांग
किसान मंदीप ने बताया कि मंडियों में फसल लेकर पहुंच रहे किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले फसल की बिक्री के लिए इंतजार करना पड़ता है और इसके बाद तौल करवाने में भी समय लग रहा है। इससे किसानों का पूरा दिन मंडियों में ही बीत रहा है। किसानों ने मंडियों में श्रमिकों की पर्याप्त व्यवस्था करवाने की मांग की है ताकि धान की तुलवाई समय पर हो सके और उन्हें अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

----------
:: अनाजमंडी में आवक बढ़ने के साथ ही उठान करने की गति बढ़ा दी है। किसानों को फसल की एक दिन में ही हो रही है। किसानों से अपील है कि वे फसल को पूरी तरह से मंडी में सुखाकर ही लाएं।
- अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed