{"_id":"65b29a699ce55b947105bb7a","slug":"suresh-had-entered-the-world-of-crime-at-the-age-of-19-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-111814-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 19 साल की उम्र में ही अपराध की दुनिया में आ गया था सुरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 19 साल की उम्र में ही अपराध की दुनिया में आ गया था सुरेश
विज्ञापन
रतिया। क्षेत्र के गांव सरदारेवाला में पशु व्यापारियों पर फायरिंग के आरोप में पकड़ा गया आरोपी गांव ढंदूर निवासी सुरेश करीब 22 सालों से अपराध जगत में है। 2002 में 19 वर्ष की उम्र में ही सुरेश ने हिसार में एक दुकान पर चोरी कर अपराध की दुनिया में कदम रखा था। उसके बाद अपना गिरोह बनाकर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में अनेकों वारदात को अंजाम दिया। अब तक सुरेश हत्या, लूटपाट और चोरियों सहित 17 मामलों में नामजद हो चुका है। इस पर हत्या के ही पांच मामले दर्ज हैं। हरियाणा पुलिस के 25 हजार इनाम के अलावा राजस्थान पुलिस ने भी उस पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ है।
पुलिस के अनुसार सुरेश पर 2013 में हांसी में एक व्यक्ति की हत्या करने, 6 मई 2023 को हरियाणा के बल्लभगढ़ में विष्णु कॉलोनी में एक घर में घुसकर एक व्यक्ति को गोली मारने और स्कूटी छीनने, उसी दिन बल्लभगढ़ में एक ऑफिस में लूटपाट करने, 11 जून 2023 को हिसार में एक कार छीनने, 24 जून 2023 की रात को चुनावी रंजिश के चलते गांव नंगथला के पूर्व सरपंच सतपाल के बेटे जयप्रकाश को गोली मारने, 29 जून 2023 को पंजाब के बरेटा में एक व्यक्ति को गोली मारने, 3 जुलाई 2023 को जयपुर में एक व्यक्ति को गोली मारने, 9 जुलाई 2023 को बल्लभगढ़ में एक व्यक्ति से बाइक छीनने, 10 जुलाई 2023 को बल्लभगढ़ में ही एक व्यक्ति को गोली मारने तथा इसी साल 23 जनवरी को गांव सरदारेवाला में हत्या व लूटपाट के मामले में केस दर्ज है। अब सरदारेवाला में पशु व्यापारियों व लोगों द्वारा पकड़ने के बाद ही सुरेश पुलिस की गिरफ्त में आया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -ढंढूर निवासी सुरेश अपराधी किस्म का व्यक्ति है। उस पर हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में 17 मामले दर्ज हैं। इसमें से पांच मामले तो हत्या के भी हैं। फिलहाल आरोपी सुरेश को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे उसके अपराधों की पूरी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
- सुरेंद्र कंबोज, प्रभारी, सदर थाना रतिया