फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Surendra Singh became the acting Sarpanch of Bhattu Kalan village

Fatehabad News: गांव भट्टू कलां के कार्यवाहक सरपंच बने सुरेंद्र सिंह

Fri, 08 Nov 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 08 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Surendra Singh became the acting Sarpanch of Bhattu Kalan village
भट्टू मंडी में पूर्व विधायक दुड़ाराम के प्रतिष्ठान पर भट्टू गांव के कार्यवाहक सरपंच को लड्डू खि
भट्टू कलां। गांव भट्टू कलां के कार्यवाहक सरपंच का चयन हो गया है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में भट्टू कलां पंचायत के पंचों की बैठक हुई। बैठक में कार्यवाहक सरपंच चुनने की पूरी प्रक्रिया खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अनिल कुमार की देखरेख में हुई। बैठक में मौजूद 18 पंचों में से 14 पंचों ने कार्यवाहक सरपंच चुनने के लिए सुरेंद्र सिंह के नाम पर सहमति जता दी। कोरम पूरा होने पर सुरेंद्र सिंह को नवनियुक्त कार्यवाहक सरपंच घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यवाहक सरपंच को भट्टू मंडी में पूर्व विधायक दुड़ाराम के प्रतिष्ठान पर ले जाया गया। जहां पर फूलमालाओं से उनका स्वागत किया गया। पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन बंसीलाल, अर्जुन राठौड़, जिला परिषद् सदस्य प्रतिनिधि भालसिंह, योगराज शर्मा, एडवोकेट सुरेंद्र साईं, जयदेव माचरा, कृष्ण माचरा, महेंद्र माचरा सहित कई लोगों ने नवनियुक्त कार्यवाहक सरपंच का स्वागत किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भट्टू कलां के निर्वाचित सरपंच प्रहलाद सिंह को उपायुक्त मनदीप कौर ने पिछले दिनों निलंबित कर दिया था। जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि ने उपायुक्त को शिकायत देकर सामुदायिक मवेशी शेड के दुरुपयोग व गबन की जांच करवाने की मांग उठाई थी। जांच में यह शेड सार्वजनिक स्थान पर बनाने के बजाय खेत में बनी ढाणी में बना हुआ पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



नवनियुक्त ग्राम सचिवों को दी पंचायती राज एक्ट की जानकारियां

फतेहाबाद। विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से डीपीआरसी सभागार में जिले में नवनियुक्त ग्राम सचिवों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार ने सभी को हरियाणा राज्य पंचायती राज एक्ट 1994 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी।



सभी ग्राम सचिवों को संदेश दिया गया कि कर्मठता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें। सीईओ सुरेश कुमार ने कहा कि ग्राम सचिव, ग्राम पंचायत और सरकार के बीच कड़ी का काम करता है। पंचायती राज गांवों में शासन करने का एक तरीका है। पंचायती राज का मकसद देश के गांवों, क्षेत्रों और जिलों की स्थानीय सरकारों का विकास करना है। यह प्रणाली आम लोगों की लोकतंत्र में भागीदारी को बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिव की अहम जिम्मेदारी होती है। इस मौके पर डीडीपीओ अनूप कुमार, बीडीपीओ अनिल कुमार, विकास लांग्यान, हनीश कुमार, किन्नी गुप्ता, डीपीएम अंकुश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed