{"_id":"6820e9a1b28330b82608703b","slug":"surendra-became-the-head-of-agrawal-sabha-by-getting-272-votes-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-133676-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 272 वोट लेकर सुरेंद्र बने अग्रवाल सभा के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 272 वोट लेकर सुरेंद्र बने अग्रवाल सभा के प्रधान
Sun, 11 May 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 11 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
सुरेंद्र काला के प्रधान बनने पर प्रमाण पत्र देते चुनाव प्रबंधन कमेटी सदस्य
टोहाना। सुरेंद्र गर्ग उर्फ काला 272 वोट लेकर अग्रवाल सभा के प्रधान बन गए हैं। उन्होंने कृष्ण बंसल को 157 वोट से हराया है। चुनाव कमेटी से दया प्रकाश गुप्ता ने बताया कि चुनाव में 400 मतदाताओं ने भाग लिया जिसमें 4 वोट रद्द हुए।
गुप्ता के अनुसार विजेता रहे सुरेंद्र गर्ग को 272 वोट और कृष्ण बंसल को 115 वोट मिले। जबकि तीसरे प्रत्याशी राजीव गुप्ता को मात्र 9 वोट मिले। सुरेंद्र काला को जीत दर्ज करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सुरेंद्र ने अपनी जीत पर सभी का आभार जताया। सुरेंद्र ने कहा कि सभा के सभी लोगों से विचार विमर्श के बाद कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
बता दें कि अग्रवाल सभा के प्रधान रमेश गोयल के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली था, जिसके बाद चुनावों करवाने के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने 11 मई को चुनाव की तारीख तय की हुई थी। संस्था के 439 में से 400 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया।