फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Supply stopped after flaws were found in Jamalpur Ration Depot

Fatehabad News: जमालपुर राशन डिपो में खामियां मिलने पर सप्लाई की बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Supply stopped after flaws were found in Jamalpur Ration Depot
छापेमारी के दौरान सीएम फलाईंग की टीम।
टोहाना। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में राशन डिपो पर छापे की कार्रवाई की। टीम ने पहले शहर के भूना रोड पर एक राशन डिपो को खंगाला। इसके बाद गांव जमालपुर के डिपो पर छापे मारे।
विज्ञापन

जमालपुर डिपो में स्टॉक की जांच के दौरान 66 किलोग्राम गेहूं ज्यादा पाई गई। इस पर टीम ने सदर थाना पुलिस को डिपो धारक के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश कर दी है। टीम के अनुसार डिपो की सप्लाई बंद कराई जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र में डिपो पर राशन वितरण में अनियमितताएं व धांधली की शिकायतें मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के पास आ रही थी। इसके बाद टीम उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सत्यवान के नेतृत्व में डिपो पर पहुंची। जमालपुर शेखा डिपो पर संचालक रोहताश सिंह गैरहाजिर मिला, उसकी जगह उसका भाई सुभाष को टीम ने मौके पर बैठा मिला। टीम ने रिकॉर्ड चेक किया और डिपो पर पड़े राशन की जांच की। स्टॉक रिकॉर्ड के अनुसार यहां 6 क्विंटल 84 किलो गेहूं व 4 क्विंटल 5 किलो चीनी होनी चाहिए थी, जबकि यहां पर गेहूं की मात्रा 66 किलो ज्यादा मिली। खाद्य आपूर्ति विभाग निरीक्षक सत्यवान ने बताया कि डिपो संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी तथा सप्लाई बंद की जाएगी। कार्रवाई के लिए सदर पुलिस को अनुशंसा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed