फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sun god's heat scorched, winds blowing at a speed of 17.7 km

सूर्यदेव की गर्मी ने तपाया, 17.7 किमी की रफ्तार से चली हवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sun god's heat scorched, winds blowing at a speed of 17.7 km
शहर में लगाई गई छबील पर पानी पिलाते सेवादार। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद में शुक्रवार को भी सूर्यदेव की तपती गर्मी महसूस हुई। सुबह से लेकर दोपहर तक 17.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी तेज हवाएं चलती रही, जिससे लोग भयंकर लू से भी त्रस्त रहे। तपती गर्मी के चलते लोग अपने घरों के दरवाजों को बंद करके अंदर ही घुसे रहे। शहर में बढ़ती गर्मी के चलते कुछ सामाजिक संस्थाओं ने मीठे पानी की छबील भी लगाई और लोगों ने भयंकर गर्मी से इन छबीलों पर अपनी प्यास बुझाई।
विज्ञापन

पिछले करीब एक सप्ताह से शहर में तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यह हो गए हैं कि लोगों को न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात को। एक सप्ताह से लोग गर्मी की मार झेल रहे हैं। अब तो अस्पतालों में डी हाईड्रेशन के शिकार मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। वहीं पारा कम होने की बजाए अपना रौद्र रूप धारण किए हुए है। लोग अब मानसून का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उनको भयंकर गर्मी से निजात मिल सके। फतेहाबाद में शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। 17.7 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाओं ने तो लोगों को जमकर तपाया। बाजार दिनभर सुनसान रहे, शहर में दोपहिया वाहनों पर चलने वाले लोग भी मुंह को ढांपकर निकल रहे थे। दोपहर के समय गर्मी के कारण र्हाईवे से लेकर शहर की सभी सड़कें व गलियां भी सुनसान नजर आई। हिसार कृषि विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष मदन खीचड़ ने बताया कि शनिवार को भी तेज गर्म हवाएं चलेंगी। रविवार व सोमवार को मौसम खुश्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed