फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Summons issued to IPS Sangita Kalia

वकील की मानहानि मामले में आईपीएस संगीता कालिया को समन जारी

Thu, 04 Mar 2021 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Summons issued to IPS Sangita Kalia
जिले में बतौर एसपी सेवाएं दे चुकीं आईपीएस संगीता कालिया को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ईश्वर दत्त की अदालत ने मानहानि मामले में तलब किया है। संगीता कालिया के खिलाफ एडवोकेट देवीलाल ने वर्ष 2015 में कोर्ट में इस्तगासा दायर किया था। आरोप लगाया था कि वह अपनी दो क्लाइंट के साथ एसपी से मिलने गए थे एसपी ने उन्हें क्लाइंट के सामने अपने कार्यालय से बाहर निकाल दिया था। कोर्ट ने गवाहों के प्रारंभिक बयानों के आधार पर पाया है कि प्रथम दृष्टया मामला मानहानि का बनता है।
विज्ञापन

दायर केस के मुताबिक वर्ष 2015 में संगीता कालिया एसपी थीं। दो महिलाओं ने पुलिस को शिकायत दी हुई थी जिनमें कार्रवाई नहीं हो रही थी। मामले के तथ्य बताने के लिए एडवोकेट देवीलाल महिलाओं के साथ एसपी के पास चले गए। एसपी संगीता कालिया ने सभी की मौजूदगी में वकील से कहा कि आप बाहर जाओ, मैं इन महिलाओं से खुद ही सारी बात पूछ लूंगी। इसके बाद देवीलाल अपने साथ बार प्रतिनिधियों को लेकर गए। संगीता कालिया ने कहा कि उनके कार्यालय में वकील का प्रवेश प्रतिबंधित है। कोई व्यक्ति अपने साथ वकील को न लेकर आए। यह कहते हुए उन्होंने फिर से वकीलों को बाहर जाने के लिए बोल दिया। इसको लेकर बार एसोसिएशन ने तत्कालीन एसपी संगीता कालिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था। वहीं देवीलाल ने एसपी के खिलाफ मानहानि के आरोप में केस दायर कराया।
विज्ञापन

फतेहाबाद में ही मंत्री अनिल विज से विवाद पर चर्चा में रही थीं संगीता कालिया : संगीता कालिया का वर्ष 2018 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से विवाद हुआ था, तब भी वह चर्चा में रहीं। अनिल विज फतेहाबाद में कष्ट निवारण समिति की बैठक ले रहे थे। नशे के पदार्थों की बिक्री संबंधित एक शिकायत पर विज ने संगीता कालिया से जवाब मांगा। तब संगीता कालिया ने जवाब दिया कि हमने शराब तस्करों पर साल में ढाई हजार मामले दर्ज कर दिए। पुलिस किसी को गोली तो मार नहीं सकती। इसी बात पर विज व संगीता कालिया के बीच कहासुनी हुई जिसके बाद बैठक बीच में ही रोकनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी निवासी हैं संगीता कालिया : आईपीएस संगीता कालिया भिवानी की रहने वाली हैं। फतेहाबाद के बाद उनका तबादला रेवाड़ी किया गया। उसके बाद कुछ समय तक भिवानी व पानीपत में रहीं। अब वह रेलवे में एसपी के तौर पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed