फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sumitha Nain of Baijalpur selected for camp in junior women's Indian hockey team

जूनियर महिला भारतीय हॉकी टीम में कैंप के लिए बैजलपुर की सुमिता नैन का चयन

Sun, 22 Nov 2020 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sumitha Nain of Baijalpur selected for camp in junior women's Indian hockey team
जूनियर हॉकी खिलाड़ी सुमिता नैन। - फोटो : Fatehabad
गांव बैजलपुर की बेटी सुमिता नैन ने प्रतिभा के दम पर भारतीय हॉकी टीम के कैंप में जगह बना ली है। देशभर से 37 जूनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों का हॉकी कैंप के लिए चयन हुआ है। इनमें फतेहाबाद जिले से एकमात्र खिलाड़ी सुमिता नैन अपने गांव से हॉकी प्रशिक्षण कैंप के लिए बंगलूरू स्थित साईं सेंटर रवाना हुई। बंगलूरू में 22 नवंबर से 31 दिसंबर तक जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए कैंप चलेगा। बंगलूरू कैंप के लिए हरियाणा की सात खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

2019 में सिल्वर पदक जीतने पर मिली जगह
सुमिता नैन शिक्षा के साथ-साथ हॉकी में कई बार लोहा मनवा चुकी है। हाल ही में सीनियर सेकेंडरी की कक्षा में सुमिता अच्छे अंकों से पास हुई थी। वर्ष 2016 में इंडिया सब जूनियर 7वीं हॉकी चैंपियनशिप व इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में सुमिता का बेहतर प्रदर्शन रहा था। वर्ष 2017 में एक बस दुर्घटना में सुमिता के दाहिने पैर पर गंभीर चोट आई थी। इस कारण वह एक साल ग्राउंड से दूर रही। मगर सुमिता का हौसला कमजोर नहीं हुआ और फिर से उसने कड़ी मेहनत के साथ खेल को और भी ज्यादा तराशा। वर्ष 2019 में भारतीय महिला जूनियर 9वीं चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल लेकर अपना लोहा मनवाया और उसी उपलब्धि के कारण उसका चयन इस कैंप के लिए हुआ है।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी में भी होम ग्राउंड का लिया सहारा
जूनियर नेशनल हॉकी खिलाड़ी सुमिता नैन कोरोना महामारी के दौरान साई सेंटर हिसार से अपने गांव बैजलपुर लौट आई थी। लॉकडाउन के दिनों में राजकीय उच्च विद्यालय बैजलपुर के हॉकी ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप कुमार नैन व कोच रणसिंह की देखरेख में नियमित अभ्यास जारी रखा। सुमिता के पिता जगदीश नैन सहित सभी परिजनों ने उम्मीद जताई है कि सुमिता का चयन राष्ट्रीय टीम में भी होगा और वह अपने गांव का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सुमिता ने कोरोना महामारी के बीच भी अपना अभ्यास लगातार जारी रखा है। बंगलूरू कैंप में उसे अपनी प्रतिभा को निखारने का और मौका मिलेगा। पूरी उम्मीद है कि सुमिता एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेलेगी।
- जगदीश नैन, हॉकी खिलाड़ी, सुमिता के पिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed