फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Suman's body found in an iron trap near Gorakhpur

गोरखपुर के पास लोहे के जाल में मिला सुमन का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Suman's body found in an iron trap near Gorakhpur
ीएसपी अजायब सिंह से मुलाकात करने पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोग। - फोटो : Fatehabad
गांव सनियाना के पास फतेहाबाद ब्रांच भाखड़ा नहर में बहे अफसर कॉलोनी भूना निवासी विवाहिता सुमन सोनी का शव सोमवार सुबह गोरखपुर के पास डुम्मावाले पुल पर लगाए गए लोहे के जाल में अटका मिला। पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद भेजा। पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद सुमन का शव मायके पक्ष के हवाले कर दिया। जिन्होंने शाम को नरवाना में अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार में भूना से भी काफी संख्या में लोग नरवाना पहुंचे।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को नहर में कार गिरने से सुमन के ढाई वर्षीय बेटे की डूबने से मौत हो गई थी और शव रविवार को बरामद हो गया था, जबकि सुमन लापता थी। पुलिस ने घटनाक्रम में सुमन के पति मनोज कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं सुमन के मायके पक्ष के लोग उसकी सास सुशीला व देवर राहुल के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग को लेकर डीएसपी अजायब सिंह से मिले। मृतका के पिता धर्मपाल सोनी ने बताया कि उसकी बेटी को छोटी बातों पर तंग किया जाता था और मारपीट करके प्रताड़ना दी जाती थी। उपरोक्त घटनाक्रम में सुमन के देवर राहुल व सास सुशीला देवी मुख्य षड्यंत्रकारी है। इसलिए उनके खिलाफ भी हत्या का केस दर्ज किया जाए। डीएसपी ने मृतका के परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

यह था मामला
गौरतलब है कि अफसर कॉलोनी भूना के वार्ड नंबर एक निवासी मनोज सोनी शनिवार देर शाम आठ बजे अपनी ससुराल नरवाना गया था। उसके साथ पत्नी सुमन सोनी व ढाई वर्ष का बेटा बीर सोनी भी थे। मनोज घर के निर्माण कार्य में मदद के लिए अपने ससुर धर्मपाल से एक लाख रुपये लेकर पत्नी व बेटे के साथ रात करीब 10 बजे नरवाना से चला था। गांव सनियाना के पास फतेहाबाद भाखड़ा ब्रांच नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में कार गिर गई। मनोज सोनी तो सुरक्षित बाहर निकल गया, लेकिन उसकी पत्नी सुमन सोनी व मासूम बच्चा बीर सोनी पानी के तेज बहाव में बह गए थे। मासूम बीर का शव तो रविवार को मिल गया था। मगर सुमन का शव सोमवार को मिला। पुलिस ने मृतका के पिता धर्मपाल के बयान पर पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नींद की झपकी ने पत्नी व बेटे को छीन लिया : मनोज
मनोज सोनी ने बिलखते हुए कहा कि नींद की झपकी ने उसकी जीवनसंगिनी व लाडले बेटे को छीन लिया। उसने और सुमन ने मिलकर सुंदर घर बनाने का सपना संजोया था। मगर कुदरत ने उस पर मुसीबतों का पहाड़ तोड़ दिया। मनोज ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कभी भी बड़ा विवाद नहीं हुआ। सुमन के पिता उसे अपने बेटे से भी ज्यादा प्यार करते हैं। उस पर पत्नी व बेटे की हत्या के आरोप लगाए जा रहे हैं, इससे वह बेहद दुखी है। मनोज के पिता ओमप्रकाश सोनी ने भी रोते हुए कहा कि बहू व पोते के जाने से सब कुछ उजड़ गया है।

कोट
पुलिस ने मृतका के पिता धर्मपाल की शिकायत पर प्रारंभिक जांच में आरोपी पति मनोज सोनी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटनाक्रम में जो भी साक्ष्य व सबूत सामने आएंगे, उसी आधार पर जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। पीड़ित पक्ष के लोग सोमवार को मिले थे। मृतका की सास व देवर पर भी प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पूरे मामले की जांच गंभीरता से हो रही है।
अजायब सिंह, डीएसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed