{"_id":"6adb9628f1afb98d930c35d2","slug":"suman-ran-the-fastest-in-the-200m-and-sapna-in-the-400m-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-163497-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 200 में सुमन और 400 मीटर में सपना दौड़ी सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 200 में सुमन और 400 मीटर में सपना दौड़ी सबसे तेज
Fri, 23 Oct 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 23 Oct 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
भोडिया खेडा खेल प्रतियोगिता में भाग लेती हुई छात्राएं स्त्रोत कॉलेज
फतेहाबाद। चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय, भोड़िया खेड़ा में आयोजित 27वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन सुमन ने 200 मीटर दौड़ और शॉटपुट थ्रो में पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में सपना प्रथम रहीं।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साह के साथ भाग लिया। 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ के साथ शॉटपुट थ्रो और जैवलिन थ्रो के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में एमए द्वितीय वर्ष की सुमन प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की मंजीत द्वितीय और एमए प्रथम वर्ष की सपना तृतीय स्थान पर रहीं।
शॉटपुट थ्रो में भी सुमन ने पहला स्थान हासिल किया। सपना दूसरे और बीए प्रथम वर्ष की अंकिता तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में एमए प्रथम वर्ष की सपना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कक्षा की अमरजीत दूसरे और कौशल्या तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
भाला फेंक में बीसीए प्रथम वर्ष की प्रमिला ने पहला स्थान हासिल किया। बीए प्रथम वर्ष की अंकिता दूसरे और बीए द्वितीय वर्ष की ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं।
-- -- -- -- -- -
खेलों से शारीरिक और मानसिक मजबूती मिलती है
प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्या डॉ. लखबीर कौर और खेल प्रभारी पवन कुमार के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लेकर मुख्य अतिथि को सलामी दी। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सविना ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने की शपथ दिलाई।
मंच संचालन डॉ. मोहिंदर कुमार और पवन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व प्राचार्य डॉ. राजेश मेहता ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक मजबूती भी मिलती है। कार्यक्रम में डॉ. विजय, डॉ. गुरनाम चंद, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. कविता, डॉ. भरत लाल, डॉ. राजीव, संदीप कुमार, स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं।