फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sukhija Challenger and Bansal Royals registered victory in Master Premier Cricket Tournament

Fatehabad News: मास्टर प्रीमियर क्रिकेट स्पर्धा में सुखीजा चैलेंजर व बंसल रॉयल्स ने दर्ज की जीत

Sat, 09 May 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 09 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sukhija Challenger and Bansal Royals registered victory in Master Premier Cricket Tournament
प्रतियोगिता के दौरान खेलते हुए खिलाड़ी:संवाद
रतिया। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में मास्टर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को रोमांचक मुकाबला हुआ। बंसल रॉयल्स और सुखीजा चैलेंजर ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। नगर पालिका उप प्रधान जोगिंदर उर्फ नंदा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में बंसल रॉयल्स ने सतीश ब्रदर्स को 57 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बंसल रॉयल्स ने 18.4 ओवर में 185 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सतीश ब्रदर्स 19.2 ओवर में 128 रन पर आउट हो गई। कुलदीप कटीवाल ने 5 विकेट झटके, जबकि परवीन गोयल ने 57 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब पाया।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में सुखीजा चैलेंजर ने निधि ग्लास वॉरियर्स को 46 रनों से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए सुखीजा चैलेंजर ने 185 रन का स्कोर खड़ा किया। एडवोकेट गौरव बिश्नोई ने मात्र 27 गेंदों में 57 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। कपिल शर्मा ने 12 गेंदों में 30 रन जोड़े। निधि ग्लास वॉरियर्स 17.2 ओवर में 139 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव बिश्नोई ने गेंदबाजी में 4 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने। बिट्टू सैनी और हैप्पी सैनी ने क्रमशः 3 और 2 विकेट लिए। इस अवसर पर शक्ति नाटक क्लब के प्रधान राजेश सेतिया मैन ऑफ द मैच घोषित खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एमपीएल कमेटी के मनमोहन डीपी, मोनू डीपी, सौरभ जिंदल, गोल्डी गर्ग, अमन अरोड़ा, अमरजीत चौहान, रॉबिन सुखीजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed