{"_id":"5d6d5e448ebc3e01463f24a4","slug":"sugarmill-open-farmers-owner-fatehabad-fatehabad-news-rtk5155756103","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल चलाने की मांग को लेकर किसानों का प्रतिनिधिमंडल सुभाष बराला से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल चलाने की मांग को लेकर किसानों का प्रतिनिधिमंडल सुभाष बराला से मिला
विज्ञापन
भूना। वाहिद संधर चीनी मिल भूना को चलाए जाने की मांग को लेकर किसानों का प्रतिनिधिमंडल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला से मिला। बराला ने किसानों को कहा कि चीनी मिल जरूर चलेगी इसको लेकर प्राइवेट मिल मालिकों पर सरकार का दबाव है। किसान प्रतिनिधिमंडल में कामरेड कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया, किसान नेता चांदी राम कड़वासरा, किसान संघर्ष समिति के प्रधान करनैल सिंह, कर्मचारी यूनियन के प्रधान कृष्ण कुमार धारणिया, महेंद्र सिंह जांडली, रामनारायण विश्नोई, बोस्ती के पूर्व सरपंच बसंत लाल मेहता और राजवीर सोनी आदि शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्राइवेट मिल मालिक शुगर मिल को चलाने में आनाकानी कर रहा है इसलिए मिल को चलाया जाना किसानों की वर्तमान की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि गन्ना उत्पादक किसान मिल न चलने के कारण चिंतित हैं। उन्हें अपनी गन्ने की फसल को जींद और पंजाब जाकर बेचनी पड़ रही है जिससे किसान को आर्थिक के साथ समय की बर्बादी हो रही है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि सुभाष बराला ने आश्वासन दिया है कि प्राइवेट मिल मालिक चीनी मिल को चलाएगा। जिस ने सरकार से 100 करोड़ रुपये का कर्ज लेने के लिए आवेदन किया हुआ है ताकि वह शुगर मिल की मशीनों की तकनीकी खराबी को दूर करके गन्ना पिराई शुरू कर सके।
किसानों के साथ धोखा कर रहा प्राइवेट मिल मालिक
किसान नेता चांदी राम कड़वासरा ने बताया कि वाहिद संधर शुगर मिल के मालिक भूना चीनी मिल को जड़ से उखाड़कर ले जाने के प्रयासों में लगे हुए हैं। सरकार को चिकनी चुपड़ी बातों में लेकर करोड़ों रुपए कर्ज के रूप में लेकर धोखा देना चाहता है क्योंकि चीनी मिल मालिक 2006 से लेकर आज तक किसानों के साथ विश्वासघात करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि चीनी मिल के 2 लाख से भी अधिक किसान शेयर होल्डर है। अगर चीनी मिल नहीं चली तो बड़े स्तर पर आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा।