फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Subhash Gorchhiya of village Pilimandori will be JJP's candidate from Fatehabad.

Fatehabad News: गांव पीलीमंदोरी के सुभाष गोरछिया होंगे जजपा के फतेहाबाद से प्रत्याशी

Wed, 11 Sep 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 11 Sep 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Subhash Gorchhiya of village Pilimandori will be JJP's candidate from Fatehabad.
सुभाष गोरछिया।
फतेहाबाद। जननायक जनता पार्टी की ओर से गांव पीलीमंदोरी निवासी सुभाष गोरछिया को फतेहाबाद हलके से चुनाव मैदान में उतारा गया है। 58 वर्षीय सुभाष गोरछिया दसवीं पास हैं और खेतीबाड़ी के साथ-साथ ठेकेदारी का काम भी करते हैं। इनका पेट्रोल पंप का व्यवसाय भी है।
विज्ञापन

सुभाष गोरछिया के भाई धर्मवीर गोरछिया फिलहाल गांव पीलीमंदोरी के सरपंच हैं। पहले इनकी माता विद्या देवी भी सरपंच रह चुकी हैं। सुभाष की पत्नी कांता गोरछिया ने ब्लॉक समिति अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ा था, जिसमें एक वोट से हार गई थी। इनका परिवार लंबे समय से चौटाला परिवार से जुड़ा हुआ है। पहली बार सुभाष गोरछिया विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वह वीरवार को नामांकन भरेंगे।
विज्ञापन


भट्टू क्षेत्र में दुड़ाराम व कांग्रेस को होगा नुकसान
जजपा के जिला प्रवक्ता दिनेश बंसल ने बताया कि सुभाष गोरछिया का परिवार भट्टू क्षेत्र में सक्रिय रूप से राजनीतिक और समाजसेवा के क्षेत्र में भागीदारी करता है। गांव पीलीमंदोरी क्षेत्र का बड़ा गांव है। सुभाष गाेरछिया व उनके परिवार का गांव का पूरा सहयोग मिलता है। ऐसे में सुभाष गोरछिया के जजपा से प्रत्याशी बनकर मैदान में उतरने से जाट बेल्ट भट्टू में भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम और कांग्रेस दोनों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed