फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Subhash Chandra set out to create awareness against drug addiction

Fatehabad News: नशे के खिलाफ जागृति करने निकले सुभाषचंद्र

Fri, 26 Dec 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 26 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Subhash Chandra set out to create awareness against drug addiction
फतेहाबाद में नीलकंठ वैष्णो ढाबा पर साइकिल यात्री सुभाष चंद्र का अभिनंदन करते ज़िन्दगी संस्था के
फतेहाबाद। नशे के विरुद्ध समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के सेवानिवृत्त 63 वर्षीय सुभाषचंद्र निवासी कालीरावणा गांव हिसार इन दिनों साइकिल से प्रदेश के भ्रमण पर निकले हुए हैं। शुक्रवार को वे फतेहाबाद पहुंचे, जहां नशा विरोधी अभियान में वर्षों से मजबूती से काम कर रही सामाजिक संस्था जिंदगी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

नीलकंठ वैष्णो ढाबा पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह के नेतृत्व में सुभाषचंद्र के साहस की सराहना की। अपने यात्रा अनुभव साझा करते हुए सुभाषचंद्र ने कहा कि नशा आज समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। इसके खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के गांव और शहर में लोगों की सकारात्मक सोच और सहयोग यह विश्वास दिलाता है कि यदि समाज एकजुट हो जाए तो नशे जैसी बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह ने सुभाषचंद्र के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि इस आयु में साइकिल से प्रदेश भ्रमण कर नशे के खिलाफ अलख जगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है उनकी मुहिम समाज को सही दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशा मुक्त भविष्य की ओर ले जाने के लिए है। इस अवसर पर समाजसेवी प्रमोद बजाज, सुरेन्द्र नायक, एडवोकेट प्रशांत शर्मा, एडवोकेट पवन सेठी, विकास गावड़ी, सुरेन्द्र कंबोज सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed