{"_id":"6b087ca9d9cdca613e04686f","slug":"sub-tehsil-offices-connection-disconnected-fatehabad-news-c-127-1-ftb1009-165316-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: उपतहसील कार्यालय का कनेक्शन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: उपतहसील कार्यालय का कनेक्शन काटा
विज्ञापन
जाखल उपतहसील कार्यालय का फोटो
जाखल। आम लोगों के बिजली बिल बकाया होने पर कार्रवाई करने वाला बिजली निगम अब सरकारी कार्यालयों के खिलाफ भी सख्ती बरत रहा है। इसी के तहत वीरवार दोपहर बिजली निगम की टीम ने जाखल उपतहसील कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया।
निगम के अनुसार कार्यालय पर करीब 1 लाख 89 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया था जो लगभग एक साल से जमा नहीं करवाया गया था।बिजली निगम की ओर से संबंधित कार्यालय को कई बार बिल जमा करवाने के लिए चेतावनी दी गई लेकिन भुगतान नहीं होने पर आखिरकार कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई।
बिजली आपूर्ति बंद होने से कार्यालय में होने वाले सरकारी कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। उपतहसील कार्यालय में तहसील से संबंधित जरूरी कार्य, दस्तावेजों की प्रक्रिया और अन्य सरकारी सेवाओं के लिए प्रतिदिन लोग पहुंचते हैं। ऐसे में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर आम नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
बिजली निगम के जेई बलजिंदर सिंह ने बताया कि जाखल उपतहसील कार्यालय की ओर करीब 1.89 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया था। यह राशि लगभग एक साल से लंबित थी। कई बार भुगतान के लिए कहा गया लेकिन बिल जमा नहीं करवाया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश के चलते वीरवार को कनेक्शन काटना पड़ा।
उपतहसील कार्यालय में अतिरिक्त नायब तहसीलदार के तौर पर कार्यरत कृष्ण कुमार ने बताया कि बिजली कनेक्शन काटे जाने की सूचना मिली है। मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।