{"_id":"9ca7464ba25de2a136d14bdeea4419e9","slug":"students-will-receive-stimulus-funds-directly-into-the-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को सीधे खाते में मिलेगी प्रोत्साहन राशि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को सीधे खाते में मिलेगी प्रोत्साहन राशि
fatehabad
Updated Fri, 06 Jun 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
वर्तमान व्यवस्था के तहत जिला शिक्षा विभाग पहले सभी स्कूलों से विज्ञान प्रदर्शनी के लिए बच्चों के नाम मांगता है। प्रत्येक स्कूल से पांच नाम मांगे जाते हैं, जिनमें से दो बच्चों का चयन होता है। इसके बाद इन दोनों बच्चों का नाम विज्ञान एवं तकनीकी विभाग नई दिल्ली के पास भेजा जाता था। वहां से चयनित प्रत्येक स्कूल के बच्चे को पांच हजार रुपये की राशि मिलती है। कुल राशि में में 2500 रुपये विज्ञान मॉडल के लिए और 2500 रुपये विद्यार्थी के प्रोत्साहन के लिए होते हैं।
विज्ञापन
अभी तक विभाग यह राशि चैक से भेजता था। चैक जिला शिक्षा विभाग के पास आता था। चैक आया या नहीं, इसकी जानकारी लेने के लिए विद्यार्थियों को पहले शिक्षा विभाग के चक्कर लगाने पड़ते थे और बाद में चैक का भुगतान कराने के लिए बैंक के चक्कर लगते थे। कई बार तो चैक विभाग के पास ही पड़ा रहता था, जिस कारण उसके भुगतान की अंतिम तिथि तक गुजर जाती थी। इस कारण विद्यार्थियों को चैक को कैश कराने में काफी दिक्कत आती थी। इस समस्या को देखते हुए विज्ञान एवं तकनीकी विभाग ने विद्यार्थियों की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके खाते में ही भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इस तरह से डाली जाएगी राशि --
डायरेक्टर कैश की इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए स्कूल अपने स्तर पर विज्ञान एवं तकनीकी विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करेंगे। विभाग चयनित विद्यार्थियों के खाते में प्रोत्साहन राशि डाल देगा। अब इसमें जिला शिक्षा विभाग का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। जिला शिक्षा अधिकारी आशा ग्रोवर बताती हैं कि इंस्फायर अवार्ड स्कीम की राशि अब सीधे स्कूल विद्यार्थियों के खाते में आएगी। इस बारे में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सूचित कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी अपने अधीन आने वाले स्कूलों के संचालकों को इस बारे में जागरूक करेंगे।
विज्ञापन