{"_id":"68fe6270edd79b8aae0b84a9","slug":"students-will-learn-trekking-rock-climbing-wildlife-and-local-culture-amidst-nature-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-142597-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्रकृति के बीच विद्यार्थी सीखेंगे ट्रैकिंग जीवों और संस्कृति का करेंगे अध्ययन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्रकृति के बीच विद्यार्थी सीखेंगे ट्रैकिंग जीवों और संस्कृति का करेंगे अध्ययन
Sun, 26 Oct 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में मनाली के लिए दल को रवाना करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारी स्त्रोत शिक्षा विभा
फतेहाबाद। जिले के राजकीय स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए समग्र शिक्षा की ओर से आयोजित शैक्षणिक भ्रमण दल हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली के लिए रवाना हुआ। यह दल 29 अक्तूबर तक मनाली में विभिन्न शैक्षणिक व साहसिक गतिविधियों में भाग लेगा।
इस दल में 25 लड़के और 25 लड़कियां शामिल हैं। विद्यार्थियों के साथ एक अध्यापक और एक अध्यापिका मार्गदर्शन के लिए गए हैं। ये विद्यार्थी जिले के विभिन्न स्कूलों, इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जांडली कलां, आरोही मॉडल स्कूल बनगांव, जल्लोपुर, डूल्ट, इंदाछुई, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एमपी रोही तथा राजकीय उच्च विद्यालय पिरथला से चयनित किए गए हैं।
विद्यार्थियों का चयन समग्र शिक्षा के पोर्टल के माध्यम से किया गया था। इसमें जिले के राजकीय स्कूलों की कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। चयनित विद्यार्थियों को इस भ्रमण के दौरान ट्रैकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, ऑब्स्टेकल क्रॉसिंग, डांस, रंगोली जैसी रोचक गतिविधियों के साथ-साथ वनस्पति, हिमालयी पर्वतों की भौगोलिक संरचना, वन्य जीव प्रजातियों और स्थानीय संस्कृति का अध्ययन करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
इस दौरान विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण और भारतीय विरासत के प्रति संवेदनशील बनने की सीख भी दी जाएगी। विद्यार्थियों के इस दल को समग्र शिक्षा फतेहाबाद के एपीसी निहाल सिंह ने रवाना किया है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रवक्ता ओमप्रकाश कादयान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और बच्चों को प्रोत्साहित किया।
-- -- -- -- -- --
ऐसे शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं, क्योंकि इससे उन्हें पुस्तक ज्ञान से इतर जीवन के व्यावहारिक और प्राकृतिक पक्षों का अनुभव प्राप्त होता है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे इस भ्रमण का पूरा लाभ उठाएं और वहां से मिले अनुभवों को अपने साथियों के साथ साझा करें।
-संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
-- -- -- -- -
समग्र शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल कक्षा तक सीमित न रखकर उन्हें देश की संस्कृति, विरासत और प्रकृति से जोड़ना है। इस प्रकार के भ्रमण न केवल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं बल्कि उनमें टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं।
-निहाल सिंह, एपीसी, समग्र शिक्षा विभाग