{"_id":"6650dbf3857bd2ff2d0fddc0","slug":"students-will-do-homework-with-grandparents-during-summer-vacations-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-117176-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गर्मियों की छुट्टियों में विद्यार्थी दादा-दादी, नाना-नानी के साथ करेंगे होमवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गर्मियों की छुट्टियों में विद्यार्थी दादा-दादी, नाना-नानी के साथ करेंगे होमवर्क
विज्ञापन
फतेहाबाद के सरकारी स्कूल में पढ़ते हुए विद्यार्थी
फतेहाबाद। गर्मियों की छुट्टियां एक जून से होने जा रही है, विद्यार्थियों के होमवर्क को लेकर इस बार शिक्षा विभाग ने फेरबदल किया है। विभाग इस बार परंपरागत शिक्षण लेखन और रटने की प्रकृति की अपेक्षा निपुण में अनुभव पर आधारित शिक्षण पर जोर देने जा रहा है। जिसमें स्वतंत्र सामग्री, अनुभव आधारित कहानियां, अखबार, बाजार, समाज परिवेश में पठन-पाठन करवाया जाएगा। ये अनूठा होमवर्क विद्यार्थी अपने दादा-दादी, नाना-नानी के साथ बैठकर करेंगे।
ये लोग मेंटर की भूमिका तो निभाएंगे ही अपने अनुभवों के साथ उन्हें संस्कार, मार्गदर्शन, दक्षता और कौशल व्यवहार का ज्ञान प्रदान करेंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी किया है। जिले के 386 प्राइमरी स्कूलों में करीब 36 हजार विद्यार्थी हैं। विभाग ने ये निर्देश दिए हैं कि कक्षा चौथी और पांचवीं के विद्यार्थी अपनी डायरी में रोजाना की गतिविधि दर्ज करेंगे। होम वर्क को लेकर स्कूलों में 30 और 31 मई को पीटीएम होगी।
बच्चों को करनी होगी खरबूजे और तरबूज के बीजों की गिनती
शिक्षा विभाग द्वारा बाल वाटिका 3 को लेकर जो शेड्यूल जारी किया है। उसके अनुसार विद्यार्थियों को अपना पूरा नाम, माता-पिता, भाई-बहन और बड़े सदस्यों का नाम मौखिक रूप से याद करना होगा। बच्चों को तरबूज और खरबूजे के बीजों को साफ करके उनकी गिनती करनी होगी। बच्चों को दादा-दादी या फिर नाना-नानी के पैर दबाकर कहानी सुननी है। पहली कक्षा के विद्यार्थी रोजाना सुबह जल्दी उठकर खुद अपने बिस्तर सहेजेंगे। विद्यार्थियों को सूर्योदय और सूर्यास्त का समय भी नोट करना है।
विज्ञापन
ये है जिले में प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों की स्थिति
कक्षा विद्यार्थी
बाल वाटिका 3015
पहली 4126
दूसरी 4230
तीसरी 6725
चाथी 8959
पांचवीं 9204
कोट
गर्मियों की छुट्टियां एक जून से होने जा रही है। विद्यार्थियों को इस बार होम वर्क रोचक तरीके से दिया जा रहा है ताकि उन्हें सीखने को भी मिले। विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इसी माह की 30 और 31 तारीख को स्कूलों में पीटीएम होगी जिसमें जानकारी अभिभावकों को दी जाएगी।
- वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी