फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Students will be able to take admission in Hindi and English medium on CBSE pattern in model culture schools

Fatehabad News: मॉडल संस्कृति स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न पर हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में छात्र ले सकेंगे दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Students will be able to take admission in Hindi and English medium on CBSE pattern in model culture schools
फतेहाबाद। मॉडल संस्कृति स्कूलों में एक अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। छात्र इन स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न पर हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में दाखिला ले सकेंगे। लेकिन छात्र अन्य सरकारी स्कूलों की तरह निशुल्क नहीं पढ़ पाएंगे। छात्रों को यहां पढऩे के लिए मासिक फीस देनी होगी।
विज्ञापन

जिले में फतेहाबाद, भट्टू, रतिया, जाखल, भूना और टोहाना के इंदाछुई में एक-एक मॉडल संस्कृति स्कूल चल रहा है। ये स्कूल दो साल पहले शुरू हुए थे और सीबीएसई से जोड़ा गया था। मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को मासिक फीस देनी होगी। इसके अलावा दाखिला फीस एक हजार रुपये देना होगा, हालांकि ये फीस एक बार ली जाएगी। इसके अलावा कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थी को 300 रुपये, कक्षा नौवीं से दसवीं के विद्यार्थी को 400 रुपये और कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थी को 500 रुपये मासिक फीस देनी होगी। अगर परिवार की आय 1.80 लाख से कम है तो प्रमाण पत्र दिखाना होगा। इस दौरान सिर्फ स्कूल फंड ही विद्यार्थी से लिए जाएंगे।
विज्ञापन


स्कूल में पीजीटी और टीजीटी के पद खाली
मॉडल संस्कृति स्कूल फतेहाबाद में पीजीटी के 36 पद स्वीकृत है। यहां पर 26 पीजीटी कार्यरत है। इसके अलावा टीजीटी के 11 पद स्वीकृत है और यहां पर सात पीजीटी कार्यरत हैं। स्कूल में पिछले सत्र में 1210 छात्रों ने दाखिला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडल संस्कृति स्कूल में दाखिला की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू हो रही है। विद्यार्थी यहां पर हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में दाखिला ले सकते हैं। मॉडल संस्कृति स्कूल सीबीएसई पैटर्न पर है। स्कूल में विद्यार्थियों के लिए सभी सुविधाएं हैं।

-सज्जन कुमार, वाइस प्रिंसिपल, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद।

जिले के प्रत्येक खंड में एक-एक मॉडल संस्कृति स्कूल चल रहा है। इन स्कूलों को सीबीएसई से मान्यता मिली हुई है। विद्यार्थी एक अप्रैल से इन स्कूलों में दाखिला ले सकते हैं।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed