{"_id":"65a56ba6b262736b03050a17","slug":"students-who-want-to-give-up-mobile-addiction-will-now-be-able-to-register-till-january-17-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-11364-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मोबाइल की लत को छोड़ने वाले विद्यार्थी अब 17 जनवरी तक करवा सकेंगे पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मोबाइल की लत को छोड़ने वाले विद्यार्थी अब 17 जनवरी तक करवा सकेंगे पंजीकरण
Mon, 15 Jan 2024 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा बचपन बचाओ अभियान के अंतर्गत शुरू किए गए मोबाइल को बाय-बाय कार्यक्रम में अब विद्यार्थी 17 जनवरी की सायं 4 बजे तक पंजीकरण करवा सकेंगे। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अजय सिंह तोमर ने बताया कि कई अभिभावक रेडक्रॉस सोसायटी कार्यालय में जाकर अनुरोध कर रहे हैं कि उनके बच्चों ने भी मोबाइल की लत को छोड़ दिया है। इसलिए 18 जनवरी को होने वाले सम्मान समारोह में उनके बच्चों को भी शामिल किया जाए।
तोमर ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी का लक्ष्य अधिक से अधिक बच्चों को मोबाइल की लत को छुड़वाना है और अभिभावकों के सहयोग से ऐसे बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में शामिल करना है, जिससे विद्यार्थी शुरू से मोबाइल को बाय-बाय कर सकें और अन्य गतिविधियों में शामिल हो सकें। अभिभावकों के अनुरोध पर 18 जनवरी को लघु सचिवालय में वे विद्यार्थी भी सम्मानित किए जाएंगे, जिन्होंने मोबाइल देखना छोड़ दिया है। अभिभावक रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव श्याम सुंदर के मोबाइल नंबर 8571856900 पर विवरण भेजकर अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।