Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Students sensitized towards a drug-free society

Fatehabad News: नशा मुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

Sat, 07 Nov 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 07 Nov 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Students sensitized towards a drug-free society
गांव रत्ताखेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता सेमिनार आयोजित। स्रोत पुलिस
फतेहाबाद। ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के साथ उपचाराधीन नशा पीड़ितों की काउंसिलिंग की। इस दौरान सात नशा पीड़ितों को नियमित उपचार जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक सुंदर लाल के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम ने गांव रत्ताखेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता सेमिनार आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

टीम ने युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रतिया पहुंची। यहां उपचाराधीन नशा पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी काउंसिलिंग की गई। उन्हें नियमित रूप से उपचार जारी रखने की सलाह दी गई। इसके अलावा शहर में उपचाराधीन छह अन्य नशा पीड़ितों की दोबारा काउंसिलिंग की गई और उन्हें जरूरी दवाएं उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed