फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Students rehearsed for district level Independence Day celebrations

Fatehabad News: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए छात्रों ने किया अभ्यास

Mon, 11 Aug 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 11 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Students rehearsed for district level Independence Day celebrations
फतेहाबाद। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
फतेहाबाद। सीनियर मॉडल स्कूल में सोमवार को 79वें जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल की गई। इसमें सभी विभागों एवं प्रतिभागी संस्थाओं ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

रिहर्सल में हरियाणा पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स ने शिरकत की। सभी प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट, परेड का अभ्यास किया। रिहर्सल के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक गीतों एवं देशभक्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया।
विज्ञापन

रिहर्सल में एसबीपी डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने हरियाणवी डांस, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद के बच्चों ने पंजाबी भंगड़ा, रॉयल पब्लिक स्कूल बहबलपुर के बच्चों ने कोरियोग्राफी, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने समूह गीत, पीएमश्री जेएनवी खारा खेड़ी के बच्चों ने राजस्थानी नृत्य तथा डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिहर्सल में बच्चों ने लोकनृत्यों, समूह गीतों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और राष्ट्रभक्ति भाव को जीवंत किया। एसडीएम राजेश कुमार व नगराधीश गौरव गुप्ता ने बताया कि मुख्य समारोह 15 अगस्त को सुबह 8.58 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित होगा। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे और जनता को संबोधित करेंगे।

----
जांडली कलां में 21 पूर्व सैनिक फहराएंगे तिरंगा

भूना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जांडली कलां में इस बार स्वतंत्रता दिवस खास अंदाज में मनाया जाएगा। 15 अगस्त शुक्रवार को आयोजित होने वाले समारोह में गांव के 21 पूर्व सैनिक एक साथ मंच पर तिरंगा फहराएंगे। इनमें पिता-पुत्र भी शामिल होंगे। यह निर्णय स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया। प्रधानाचार्य सतीश कुमार वर्मा और समिति के प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि आयोजन में देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और बच्चों द्वारा तिरंगा मार्च भी होगा।बैठक में समिति के सदस्य वीरभान भैरो, बलिंद्र कोहाड़, अजमेर जांगड़ा, भजन लाल दलाल, राम निवास पंच, जगदीश कुमार, राजेश कुमार बांगड़, पिंकी देवी, अनीता देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed