{"_id":"643af5abb7116471730462f4","slug":"students-protested-at-the-gate-of-khalsa-college-to-protest-against-the-discrepancy-in-the-results-fatehabad-news-c-21-1-107369-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रिजल्ट में गड़बड़ी के विरोध में विद्यार्थियों ने खालसा कॉलेज के गेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रिजल्ट में गड़बड़ी के विरोध में विद्यार्थियों ने खालसा कॉलेज के गेट पर किया प्रदर्शन
Sun, 16 Apr 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
रतिया में विद्यार्थियों को आश्वासन देते हुए कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल।
रतिया। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी द्वारा विद्यार्थियों का रिजल्ट लेट घोषित करने और कई विद्यार्थियों का री-अपीयर दिखाने के विरोध में शनिवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन के सदस्यों ने कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन कर रोष जाहिर किया। विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी अधिकारियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई खालसा कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रवि रतिया ने की।
रवि रतिया, गुरप्रीत गोपी, दिनेश, सुरेंद्र, बब्बू ने कहा कि चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी द्वारा पिछले एक साल से हजारों विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित नहीं किया जा रहा था। जिसे लेकर विद्यार्थियों में रोष था। अब विश्वविद्यालय द्वारा जो रिजल्ट घोषित किया गया है, उसमें हजारों विद्यार्थियों का री-अपीयर दिखा दिया है। इससे विद्यार्थियों में और भी ज्यादा रोष बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी मात्र पैसे कमाने का जरिया रह गई है। बार-बार विद्यार्थियों को फेल करके व री-अपीयर दिखाकर विद्यार्थियों से रुपये ऐंठने का काम किया जा रहा है। इस यूनिवर्सिटी व इससे जुड़े कॉलेजों में अधिकतर गरीब वर्ग के लोग पढ़ाई कर रहे हैंं, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा बार-बार बच्चों को फेल करके पैसे वसूलने का कारोबार बनाया गया है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
इस दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के प्रति रोष प्रदर्शन किया और कॉलेज के गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। विद्यार्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल सुमित्रा सांगवान मौके पर पहुंची। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि उनकी समस्याओं को यूनिवर्सिटी प्रशासन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों की समस्या को गंभीरता से हल करवाएंगे। इसके बाद विद्यार्थी शांत हुए और धरना खत्म किया।