फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Students playing social media and games on mobile are not ready to read on tablet

Fatehabad News: मोबाइल पर सोशल मीडिया और गेम चलाने वाले विद्यार्थी टैबलेट पर पढ़ने को नहीं तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Students playing social media and games on mobile are not ready to read on tablet
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर टैबलेट दे रखे हैं। पिछले साल ई-अधिगम योजना शुरू हुई थी। जून माह में हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में शिक्षा विभाग का ई अधिगम पर फोकस रहा ताकि विद्यार्थी पढ़ाई से जुड़ा रहे। लेकिन टैबलेट पर दिए गए साफ्टवेयर पर विद्यार्थियों ने पढ़ाई करने में रुचि नहीं दिखाई है। जिले के 24 विद्यार्थी ही ई-अधिगम चुने गए हैं। इसमें 19 छात्राएं शामिल हैं जबकि सिर्फ पांच ही छात्र हैं।
विज्ञापन

हालांकि पढ़ाने को लेकर शिक्षकों ने फिर भी रूचि दिखाई है। जिले के 81 शिक्षक ई अधिगम चुने गए हैं। इसमें 30 शिक्षिकाएं और 51 शिक्षक शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने ई अधिगम को लेकर जून माह की रिपोर्ट पेश की है। जिले के करीब 22 हजार छात्रों को टैबलेट जारी हो रखे हैं। ई अधिगम शिक्षक उन्हें चुना जाता है जो सप्ताह में पीएएल साफ्टवेयर पर प्रति विषय, प्रति कक्षा एक घंटा टैबलेट का प्रयोग करते है और प्रति कक्षा दो गृहकार्य देते हैं। वह विद्यार्थी जो सप्ताह में पीएएल साफ्टवेयर पर प्रति विषय एक घंटा टैबलेट का प्रयोग करता है। इसके अलावा प्रति विषय दो टेस्ट करता है और प्रति विषय दो गृहकार्य करता है।
विज्ञापन


ये है 10 शिक्षकों जिन्होंने पढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा टैबलेट पर एप का प्रयोग किया
शिक्षक स्कूल एप प्रयोग
नरेंद्र कौशिक राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना मंडी 660 मिनट
मंजू बाला राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल दमकौरा 585 मिनट
सुनील कुमार राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदाछुई 570 मिनट
सुनीता रानी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजलपुर 540 मिनट
पंकज जैन राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खाबड़ा कलां 525 मिनट
सुनीता राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल झलनियां 405 मिनट
अनिल कुमार राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हड़ोली 390 मिनट
निर्मला लानी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल डांगरा 285 मिनट
शकुंतला देवी राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहला 270 मिनट
संजय कुमार राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रतिया 270 मिनट

ये हैं 10 छात्र जिन्होंने पढ़ने के लिए सबसे ज्यादा टैबलेट पर एप का प्रयोग किया
छात्र स्कूल कक्षा एप प्रयोग
अशोक कुमार राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदाछुई दसवीं 6260 मिनट
इंद्रा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रत्ताखेड़ा दसवीं 2432 मिनट
प्रगति राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजलपुर दसवीं 1150 मिनट
खुशबु राजकीय कन्या हाई स्कूल धांगड़ दसवीं 1030 मिनट
कुमकुम राजकीय स्कूल शेखुपुर दड़ौली बारहवीं 975 मिनट
सलोचना राजकीय हाई स्कूल भड़ोलावाली दसवीं 899 मिनट
मोनिका राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टूखुर्द दसवीं 877 मिनट
प्रमिला राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेहूवाला दसवीं 830 मिनट
भावना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेहूवाला बारहवीं 806 मिनट
पूजा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेखुपुर दड़ौली दसवीं 662 मिनट

खंड स्तर पर ये चुने गए ई-अधिगम शिक्षक और छात्र
खंड अध्यापक विद्यार्थी
भट्टूकलां 14 2
फतेहाबाद 7 2
भूना 15 4
रतिया 16 8
टोहाना 24 8
जाखल 5 81
कोट
ई-अधिगम को प्रभावी तथा रुचिकर बनाने के लिए जिला स्तर और खंड स्तर पर साप्ताहिक बैठक हो रही है। बैठक में पीएएल साफ्टवेयर के प्रयोग को लेकर निदेश दिए जा रहे हैं। हालांकि पहले की तुलना में टैबलेट का प्रयोग बढ़ा है। 81 शिक्षक ई अधिगम में चुने गए हैं। शिक्षक नरेंद्र कौशिक ने सबसे ज्यादा होमवर्क विद्यार्थियों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेश कुमार, नोडल अधिकारी, ई अधिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed