{"_id":"61e9a1d2ad27d6387f311b9c","slug":"students-of-government-school-jakhal-behind-in-vaccination-tohana-came-forward-fatehabad-news-hsr6224928150","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में सरकारी स्कूल जाखल के छात्र पीछे, टोहाना निकला आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में सरकारी स्कूल जाखल के छात्र पीछे, टोहाना निकला आगे
विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना टीकाकरण करवाने में जाखल खंड के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी पीछे हैं। यहां के छात्र टीका लगवाने नहीं आ रहे हैं। मात्र 17 फीसदी छात्रों ने ही टीकाकरण करवाया है। जबकि टोहाना खंड के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी आगे रहे हैं। यहां 44 फीसदी विद्यार्थी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के टीकाकरण को लेकर अवसर एप पर डाटा दर्ज किया है।
बुधवार तक दर्ज किए गए आंकड़े में सामने आया है कि अब तक सरकारी स्कूलों के 37 फीसदी विद्यार्थियों ने ही कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। बता दें कि जिले में 15 से 17 आयु वर्ग के 55 हजार किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है, इसमें करीब 48 हजार विद्यार्थी शामिल हैं। अभी तक 55 फीसदी किशोरों का टीकाकरण हो चुका है। इन्हें कोवाक्सिन की पहली डोज लगवाई जा रही है, 28 दिन बाद दूसरी डोज लगवाई जानी है।
सरकारी स्कूल के छात्रों के टीकाकरण का अपलोड डाटा
खंड पात्र छात्र टीकाकरण फीसदी
भट्टू 3963 1386 34.97
फतेहाबाद 9128 3090 33.85
भूना 5345 2229 41.70
जाखल 2590 457 17.64
रतिया 7354 2974 40.44
टोहाना 7508 3324 44.27
कुल किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य : 55 हजार
सरकारी स्कूल के छात्रों का टीकाकरण : 35 हजार 888
अब तक सरकारी स्कूलों में टीकाकरण हुआ : 13 हजार 460
पंजाब से नहीं आ रहे छात्र इसलिए जाखल रहा पीछे
शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो जाखल के सरकारी स्कूलों में पंजाब क्षेत्र से विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते हैं। स्कूल बंद होने के कारण विद्यार्थी स्कूल नहीं आ रहे हैं, ये ही वजह है कि जाखल खंड किशोरों के टीकाकरण में पीछे रह गया है।
विज्ञापन
कोट
टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें जुटी हुई हैं। टीकाकरण काफी हो चुका है, डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी