फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Students clash over jokingly saying the word 'donkey', attacked with paper

Fatehabad News: मजाक में गधा शब्द कहने पर भिड़े छात्र, कापे से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Students clash over jokingly saying the word 'donkey', attacked with paper
फतेहाबाद। गांव हिजरावां कलां में स्कूली छात्र गधा शब्द कहने पर आपस में भिड़ गए। स्कूल की छुट्टी के बाद दसवीं कक्षा के छात्र पर कापे से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल छात्र को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया। मामले में पुलिस ने घायल छात्र हिजरावां कलां निवासी अनमोल के चाचा गांव भिरड़ाना निवासी मौजीराम के बयान पर आरोपी युवक गांव भड़ोलावाली निवासी संदीप, सोनू और दलजीत व चार-पांच अन्य के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मौजीराम ने बताया कि हिजरावां कलां निवासी अनमोल उसका भतीजा है जो कि सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। 20 अक्तूबर दोपहर को जब अनमोल स्कूल से घर जा रहा था तो हमला किया गया। जिसे नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। भतीजा अनमोल ने झगड़े के बारे में बताया कि दोस्त करण के साथ बंटी जो कि 11 वीं कक्षा में पढ़ता है उसके साथ झगड़ा किया था। दोस्त ने मजाक में उसे गधा कहा था लेकिन बंटी ने सोचा कि उसे कहा गया है। इसके बाद उसने बीच-बचाव कर छुड़वाया। इसी रंजिश को लेकर 20 अक्तूबर को स्कूल की छुट्टी होने पर घर आते समय बिजली घर के सामने बंटी के दोस्त संदीप बरोका, सोनू व दलजीत और तीन-चार अन्य लड़के मोटरसाइकिल पर आए और लोहे के कापे से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed