फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   students are being cleaned in school insted of studying

स्कूल में छात्राओं से पढ़ाई की बजाय करवाई जा रही सफाई

Wed, 07 Aug 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
students are being cleaned in school insted of studying
सरवरपुर में आरोही स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शन को समर्थन करने पहुंची कांग्रेस महिला ? - फोटो : Fatehabad
महिला कांग्रेस की जिला प्रधान कृष्णा पूनिया ने गांव सरवरपुर के आरोही स्कूल में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्णा पूनियां आरोही स्कूल के विद्यार्थियों और ग्रामीणों द्वारा जाम लगाए जाने के दौरान गांव पहुंची और आरोही स्कूल की व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि गांव सरवरपुर के आरोही स्कूल में केवल तीन अध्यापक हैं और छात्राओं से स्कूल में पढ़ाई की बजाय सफाई करवाई जा रही है। कई मुद्दों के कारण ग्रामीणों और स्कूल की छात्राओं में प्रधानाचार्य की कार्य प्रणाली के खिलाफ बहुत रोष है, इसलिए जिला प्रशासन को अध्यापकों व सफाई कर्मियों की कमी को दूर तुरंत करते हुए और वहां की प्रिंसिपल को बदलना चाहिए।
विज्ञापन

तीन सौ विद्यार्थियों को पढ़ा रहे सिर्फ तीन शिक्षक
इस अवसर पर कृष्णा पूनियां ने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति कराने के लिए आरोही इंग्लिश मीडियम मॉडल स्कूल खोले गए थे। परन्तु हालत यह हैं कि 300 विद्यार्थियों पर मात्र 3 अध्यापक ही हैं। कक्षा छठी से आठवीं तक तो कोई अध्यापक ही नहीं है, जिससे सरकार की शिक्षा विरोधी नीति की पोल खुलकर सामने आ गई है। छात्रों ने उन्हें बताया कि इस आरोही स्कूल में पहले 4 अध्यापक थे, जिनमें एक अध्यापक इस्तीफा दे चुका है। मात्र तीन अध्यापकों के सहारे बच्चों को शिक्षा प्रदान करना शिक्षा के साथ मजाक है।
विज्ञापन

पूनियां ने कहा कि सरवरपुर के विद्यार्थी बार-बार आंदोलन करने पर मजबूर हैं लेकिन सरकार और शिक्षा विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed