फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Students are being brought in vans and cruisers of private schools without meeting the standards.

Fatehabad News: मानक पूरा किए बिना निजी स्कूलों के वैन और क्रूजर में लाए जा रहे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Students are being brought in vans and cruisers of private schools without meeting the standards.
फतेहाबाद में हिसार रोड पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही  मैजिक वैन, जिसका काटा गया चालान
फतेहाबाद। महेंद्रगढ़ के कनीना में हुई स्कूल बस घटना के बाद प्रशासन ने पूरी तरह से सख्ती की हुई है। लेकिन बावजूद इसके स्कूली विद्यार्थियों को बिना परमिट टाटा मैजिक वैन और क्रूजर गाडिय़ों में लाया जा रहा है। बुधवार सुबह ट्रैफिक पुलिस ने हिसार रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो गाडिय़ों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के एसआई हेतराम के नेतृत्व में हिसार रोड पर टीम ने वाहनों को जांचा। इस दौरान टीम ने एक टाटा मैजिक वैन और एक क्रूजर गाड़ी को रूकवाया। जिसमें विद्यार्थियों को स्कूल ले जाया जा रहा था। दोनों गाड़ियों पर स्कूलों के नाम भी थे लेकिन रंग पीला नहीं करवा रखा था। इसके चलते टीम ने दोनों गाडिय़ों का चालान काटा। बता दें कि जिले में 240 निजी स्कूल हैं और इनके पास करीब 1200 वाहन है। महेंद्रगढ़ की घटना के बाद प्रशासन ने सख्ती की तो 32 स्कूल बसों को जब्त किया गया और करीब 103 स्कूल बसों के चालान काटे गए। फिलहाल प्रशासन ने निजी स्कूल संचालकों को 10 दिन का समय दिया है कि वह दस्तावेज पूरे कर लें। 10 दिन की राहत 25 अप्रैल को खत्म हो जाएगी। ऐसे में प्रशासन बिना मानक चल रहे स्कूल वाहनों पर सख्ती कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed