{"_id":"6337285524148539cb08a3e8","slug":"student-who-returned-from-gurugram-found-dengue-patient-fatehabad-news-hsr643388679","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम से लौटा छात्र मिला डेंगू पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम से लौटा छात्र मिला डेंगू पीड़ित
विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में डेंगू का चौथा केस मिला है। गुरुग्राम से लौटे फतेहाबाद निवासी छात्र की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। छात्र गुरुग्राम में पढ़ाई कर रहा है और बीमार होने पर यहां आया था। हिसार के सरकारी अस्पताल डेंगू की जांच करवाई गई। यहां पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, फिलहाल छात्र की हालत स्थिर है।
रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के क्षेत्र में सर्वे किया और परिवार के अन्य लोगों का भी स्वास्थ्य जांचा। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक 293 डेंगू आशंकित मरीजों के एलाइजा सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें चार मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि पिछले साल की तुलना में अभी डेंगू को लेकर स्थिति कंट्रोल में है। पिछले साल डेंगू के 993 केस मिले थे।
जिले में अब 2520 घरों में मिल चुका है लारवा
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अब तक 5 लाख 92 हजार जगह जांच कर चुका है। जांच के दौरान 2520 घरों में लारवा मिला है। लारवा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग 2464 लोगों को नोटिस दे चुका है।
विज्ञापन
कोट
डेंगू का शुक्रवार एक केस मिला है। युवक गुरुग्राम में पढ़ाई कर रहा है और वहां बीमार होने पर हिसार में जांच करवाई थी। जांच के दौरान डेंगू पॉजिटिव मिला है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर है।
-डॉ. अरुण कुमार, उप सिविल सर्जन