फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Student's body found from Bhakra canal near village Gorakhpur

गांव गोरखपुर के पास भाखड़ा नहर से छात्रा का शव मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Student's body found from Bhakra canal near village Gorakhpur
भूना (फतेहाबाद)। गोरखपुरके पास भाखड़ा नहर से छात्रा का शव बुधवार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी नवीन उर्फ नोनी के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि 29 अगस्त की सुबह बीए की छात्रा (20) संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई थी। सुबह परिजनों ने देखा तो उनकी बेटी घर पर नहीं मिली। उसकी तलाश के लिए प्रयास किए गए। उसी दिन सुबह ही गांव के पास से गुजर रही भाखड़ा नहर की पटरी पर चप्पल दिखाई दी और कुछ दूरी पर पानी में बहता हुआ दुपट्टा मिला था। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की टीम के साथ भाखड़ा नहर में छात्रा की तलाश के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। पुलिस से शिकायत में छात्रा की बहन ने बताया कि उसकी बहन की दोस्ती मुगलपुरा के मुकेश कुमार के साथ थी। वे दोनों 22 अगस्त को उकलाना के होटल में बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान आरोपी नवीन ने छात्रा को मुकेश के साथ देख कर गलत सोच बना ली। नवीन ने छात्रा को धमकी दी कि होटल में अनजान युवक के साथ चाय पीने के बारे में गांव में जाकर लोगों को बताऊंगा, वरना उसके साथ शारीरिक संबंध बना ले। 27 अगस्त को बीए द्वितीय वर्ष के फार्म भरने के लिए उसकी बहन घर से जा रही थी। आरोप है कि नवीन ने फार्म भरने का विश्वास बनाकर उसे मोटरसाइकिल से उकलाना ले गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि होटल में उसकी बहन के साथ मारपीट की गई और जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी नवीन के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप सहित मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

छात्रा का शव भाखड़ा नहर में बुधवार को गांव गोरखपुर के पास मिल गया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
कुलदीप सिंह, प्रभारी, भूना थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed