फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Student dies due to drinking the wrong medicine

गलती से पी जुओं को मारने वाली दवाई, नौंवी की छात्रा की गई जान

Sat, 19 Sep 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Student dies due to drinking the wrong medicine
एक नाबालिग छात्रा द्वारा शुक्रवार की सुबह खांसी की दवाई की जगह गलती से सिर में जुओं को मारने वाली दवाई पी ली। जिसके बाद उसे चक्कर आने शुरू हो गए और उल्टियां करने लग गई। छात्रा के परिजनों ने देखा तो खांसी वाली दवाई की जगह जुओं एवं कीड़ो को मारने वाली दवाई की शीशी खाली पड़ी हुई थी। जिसके बाद छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल कराया कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने छात्रा के पिता सुखविंदर सिंह के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 9 भूना निवासी टेलर मास्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पूरे परिवार के सदस्य घर पर थे। इस बीच खांसी की दवाई लेने के लिए नौवीं कक्षा की छात्रा 14 वर्षीय मुस्कान कमरे में गई थी। उसने गलती से खांसी की दवाई पीने की जगह सिर में जुओं को मारने वाली दवाई गटक ली। कुछ समय पश्चात उसे अचानक चक्कर आने लगे और उल्टियां शुरू हो गई। बच्ची को जब पूछा तो बताया कि उसने खांसी वाली दवाई पी थी। बच्ची के परिजनों ने जब दवाई देखी तो उनका माथा ठनक गया। क्योंकि बच्ची खांसी की जगह कीटनाशक दवाई पी गई थी। मुस्कान को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया। मगर कुछ समय बाद छात्रा ने दम तोड़ दिया। पुलिस जांच अधिकारी सुषमा देवी ने मौके पर पहुंचकर मुस्कान के पिता के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की है। इस संबंध में थाना प्रभारी कपिल कुमार सिहाग ने बताया कि बच्ची के पिता के बयान पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed