फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Stubble burnt at 20 places in the district, case registered against two farmers

Fatehabad News: जिले में 20 स्थानों पर जली पराली, दो किसानों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Stubble burnt at 20 places in the district, case registered against two farmers
फतेहाबाद के गांव ​भिरडाना के पास जली पराली।
फतेहाबाद। फतेहाबाद में पराली जलाने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिले में 546 स्थानों पर फायर लोकेशन आ चुकी है और किसानों को लगातार जुर्माने करने के बाद अब उन पर केस भी दर्ज करवाए जा रहे हैं। जिले में दो और किसानाें पर पराली जलाने के आरोप में मामले दर्ज किए गए हैं। प्रशासन ने सख्ती तो बरती, लेकिन यह देरी से, जिस कारण पराली जलाने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी रही और जिला पूरे प्रदेश में नंबर वन रहा है। जिले में एक्यूआई का स्तर भी 338 रहा है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में रतिया क्षेत्र में दो जगह पर खेतों में पराली जलाने के मामले में रतिया सदर पुलिस ने दो किसानों पर केस दर्ज किया है। रतिया सदर पुलिस ने कृषि निरीक्षक बलजीत सिंह की शिकायत पर गांव लालवास के किसान छबीलदास पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि किसान ने सरकारी आदेशों की उल्लंघन करते हए अपने आठ कनाल खेत में पराली को आग लगाई है। इसी प्रकार रतिया सदर पुलिस ने एडीओ गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर गांव बादलगढ़ के किसान कालू सिंह पर भी पराली जलाने के मामले में केस दर्ज किया है। इस प्रकार जिले में अब तक आठ किसानों पर पराली जलाने के आरोप में केस दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन


जिले में पराली जलाने के 20 मामले और आए सामने
फतेहाबाद में मंगलवार को भी हरसेक ने 20 स्थानों पर फायर लोकेशन कृषि विभाग के पास भेजी है। जिले में अब तक पराली जलाने के 546 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक जिले में कृषि विभाग की ओर से 318 किसानों को 812500 रुपये का जुर्माना किया जा चुका है। फतेहाबाद में एक्यूआई का स्तर 338 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

कृषि विभाग लगातार किसानों को पराली प्रबंधन के लिए जागरूक कर रहा है। जो किसान नहीं मान रहे, उनको जुर्माने के साथ-साथ अब उन पर केस भी दर्ज करवाया जा रहा है। किसान जागरूक बनें और पराली प्रबंधन की ओर अधिक ध्यान दें।
-डॉ. राजेश सिहाग, डीडीए, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed