फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Stubble burnt at 13 places in the district, so far 178 farmers have been fined four and a half lakhs

जिले में 13 स्थानों पर जली पराली, अब तक किसानों को साढ़े चार लाख का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Stubble burnt at 13 places in the district, so far 178 farmers have been fined four and a half lakhs
फतेहाबाद के गांव बरसीन के पास पराली में लगाई आग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में रविवार रात और सोमवार को भी पराली जलाने का सिलसिला जारी रहा। हरसेक ने सोमवार को जिला प्रशासन के पास पराली जलाने की 12 लोकेशन भेजी हैं, वहीं कृषि विभाग केे पास अन्य स्त्रोत सेे एक लोकेशन आई। पराली जलाने वाले किसानों को कृषि विभाग अब तक साढ़े चार लाख रुपये का जुर्माना लगा चुका है।
विज्ञापन

फतेहाबाद जिले में किसान लगातार पराली जलाने में जुटे हैं। किसानों के आगे प्रशासन भी बेबस नजर आ रहा है। जिले में अब तक 616 स्थानों पर पराली जलाई जा चुकी है। सोमवार को भी किसानों ने 13 स्थानों पर अपनेे खेत में पराली जलाई। पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं के चलते जहां दिन में मौसम साफ रहा, वहीं शाम ढलते ही शहर में धुआं आने लगा, जिससे लोगों को आंखों में जलन महसूस हुई। जिले का औैसत एक्यूूआई स्तर 153 रहा।
विज्ञापन

लगातार पराली जला रहे किसानों पर कृषि विभाग कार्रवाई भी कर रहा है। जिले में अब तक 178 किसानों को कृषि विभाग चार लाख 52 हजार 500 रुपये का जुर्माना कर चुका है। डीसी पराली जलानेे की घटनाओं की जानकारी न देने पर दो नंबरदारों को निलंबित कर चुके हैं और दो कर्मचारियों को चार्जशीट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारी अब लगातार गांवों में निरीक्षण कर रहे हैं जिससे पराली जलाने की घटनाओं में कमी आने लगी है। लगातार किसानों को पराली प्रबंधन के लिए जागरूक किया जा रहा है। पराली जलाने वालेे किसानों पर लगातार जुर्माना किया जा रहा है।
डॉ. राजेश सिहाग, डीडीए फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed