फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Stubble Burning Becomes Problem for Two Drivers at Fatehabad

फतेहाबादः पराली जलाने से रोकने गए वाहन चालकों को किसानों ने घेरा, माफी मांगी और शपथ खाई

Tue, 13 Oct 2020 03:37 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, फतेहाबाद
अमर उजाला, फतेहाबाद Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 13 Oct 2020 03:37 PM IST
सार

  • माफी मांगने के बाद ग्रामीणों ने दोनों वाहन चालकों को छोड़ा
  • किसानों और ग्रामीणों ने कृषि विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
  • थाना प्रभारी ने किसी तरह की शिकायत मिलने से किया इंकार

विज्ञापन
Stubble Burning Becomes Problem for Two Drivers at Fatehabad
माफी मांगते वाहन चालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों को पराली जलाने से मना करने गए दो वाहन चालकों को ग्रामीणों ने घेर लिया और उन्होंने माफी मांगकर ही पीछा छुड़ाया। मामला हरियाणा के फतेहाबाद जिले में रतिया कस्बे के निकटवर्ती गांव बाड़ा का है। किसानों को पराली जलाने से मना करने गए दो वाहन चालकों के साथ पराली के मुद्दे पर ग्रामीणों ने तकरार शुरू कर दी। ग्रामीणों के सवालों का उक्त वाहन चालक कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दे पाए। इससे किसानों व ग्रामीणों का रोष बढ़ गया।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख दोनों वाहन चालकों ने पराली न जलाने का प्रचार करने पर ग्रामीणों से माफी मांगी और गांव के एक धार्मिक स्थल के सामने मत्था टेक अपनी गलती मान दोबारा ऐसा न करने की शपथ भी खाई। इसके बाद ग्रामीणों ने वाहन चालकों को छोड़ दिया। रतिया कृषि विभाग के अधिकारियों ने उक्त कर्मचारी अपने विभाग के होने से इंकार किया है। वहीं पुलिस द्वारा भी इस मामले में कोई शिकायत न आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के किसानों और ग्रामीणों ने इस मुद्दे को लेकर कृषि विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। किसानों और ग्रामीणों का कहना है कि कृषि विभाग उन पर पराली न जलाने के लिए दबाव बना रहा है, जबकि कृषि विभाग द्वारा किसानों की कोई मदद नहीं की जा रही है और ना ही उन्हें यंत्र उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। जो यंत्र कृषि विभाग देना चाहता है, वह लाखों रुपए के हैं, जिसे किसान नहीं खरीद पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विभाग के एडीओ सुखविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से गांव में जागरूकता फैलाने के लिए कोई वाहन नहीं भेजे जा रहे हैं। वही रतिया शहर के थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह व सदर थानाध्यक्ष रुपेश चौधरी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास ऐसी घटना के बारे में कोई शिकायत अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed