{"_id":"63581d352e8d4c36f63b6bc8","slug":"stubble-burning-at-75-places-in-district-in-three-days-fatehabad-news-hsr6454879111","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में जिले में 75 स्थानों पर जली पराली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में जिले में 75 स्थानों पर जली पराली
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव ब्राहमणवाला के खेत में पराली में लगी आग।
- फोटो : Fatehabad
तीन दिन में जिले में 75 स्थानों पर जली पराली
मंगलवार को चार गांवों में अधिकारियों ने बुझवाई आग, दो किसानों से मौके पर वसूला जुर्माना
दिवाली की एक रात पहले ही 39 स्थानों पर पराली
फोटो 06 सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। दिवाली के सीजन में जिले में किसानों ने अपने खेतों में जमकर पराली जलाई। पिछले तीन दिनों में ही जिले में 75 किसानों के पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। वहीं अब तक जिले में 174 स्थानों पर पराली जलाई जा चुकी है। दिवाली के दिन ही 39 स्थानों पर फायर लोकेशन मिली है। कृषि विभाग अब तक 40 किसानों को एक लाख रुपये का जुर्माना ठोक चुका है। वहीं मंगलवार को पराली में आग लगाने पर अधिकारियों ने मौके से दो किसानों से जुर्माना वसूल किया।
इस बार किसानों ने सरकारी छुट्टियों का फायदा उठाकर लगातार पराली को आग लगाई है। पिछले तीन दिनों में किसानों ने अब तक की सबसे अधिक पराली जलाई है। मंगलवार को पराली में आग लगाने की घटनाओं को रोकने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला अलर्ट रहा। एसडीएम, कृषि उपनिदेशक, कृषि उप मंडल अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों को जहां-जहां पराली जलाने की सूचना मिली, वहां पर पहुंचकर पराली में लगी आग को बुझाया गया। कृषि विभाग ने मंगलवार को गांव ढाणी मियाखां, भूथनकलां सहित चार स्थानों पर पराली में लगी आग को बुझाया। वहीं दो किसानों से मौके पर 2500-2500 रुपये जुर्माना वसूला गया व दो को जुर्माना किया।
बता दें कि हरसेक ने दिवाली के दिन कृषि विभाग के पास 33 स्थानों पर फायर लोकेशन भेजी तो इसी दिन अन्य स्रोतों से सीधा कृषि विभाग के पास छह शिकायतें आईं। वहीं 23 अक्तूबर को हरसेक ने 16 फायर लोकेेशन भेजी और कृषि विभाग के पास अन्य स्रोतों से 13 स्थानों पर पराली जलाने की शिकायतें आई। 23 अक्तूबर को 29 स्थानों पर पराली जलाने के मामले सामने आए। मंगलवार को हरसेक ने कृषि विभाग को सात स्थानों पर फायर लोकेशन की जानकारी दी।
विज्ञापन
अब तक 174 स्थानों पर जल चुकी है पराली, 40 किसानों को जुर्माना
जिले में अब तक 174 स्थानों पर पराली जलाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें हरसैक ने कृषि विभाग को 139 स्थानों पर फायर लोकेशन भेजी है, वहीं 35 स्थानों पर कृषि विभाग के अन्य स्त्रोतों से आगजनी की सूचना मिली है। कृषि विभाग ने अब तक 40 किसानों को एक लाख रुपये का जुर्माना किया है।
क्या है जुुर्माने का पैमाना
कृषि विभाग द्वारा दो एकड़ तक पराली जलाने वाले किसानों पर 2500 रुपये जुर्माना लगाया जाता है। दो एकड़ से पांच एकड़ के बीच पराली में आगजनी करने वाले किसानों पर पांच हजार रुपये व इससे अधिक पर 15 हजार रुपये जुर्माना फिक्स किया गया है।
तीन दिन में लगाई गई आग का ब्योरा
तिथि हरसैक अन्य स्रोत कुुल
23 अक्तूबर 16 13 29
24 अक्तूबर 33 06 39
25 अक्तूबर 07 00 07
कोट
फतेहाबाद में हरसेक के साथ-साथ कृषि विभाग को कंट्रोल रूम पर भी पराली जलाने की शिकायतें मिल रही हैं। मंगलवार को चार गांवों में पराली जलाने की सूचना मिली थी, जिसे मौके पर जाकर बुझवा दिया गया। दो किसानों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया है और दो को जुर्माना किया गया है।
-डॉ. राजेश सिहाग, डीडीए, फतेहाबाद